CG Transfer : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा फेरबदल किया है। IAS अधिकारियों के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 7 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना सौंपी गई है। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है, जब इससे पहले राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया था। अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना से प्रशासनिक कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।तबादला आदेश में किन अधिकारियों को कहां भेजा गया है, इसकी पूरी सूची […]

Bhind Road Accident: मवेशियों को बचाने में पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत; 25 घायल, NH-719 की बदहाली पर फिर उठे सवाल

  भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूर सवार थे। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मवेशियों को बचाने में हुआ भीषण हादसा हादसा रात करीब एक बजे छीमका गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार पिकअप की रफ्तार […]

Big News : BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे समेत 13 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को बड़ी जिम्मेदारी

  नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक कई वरिष्ठ नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। वसुंधरा राजे समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भाजपा की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने वाले नेताओं में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह […]

त्विषा शर्मा मौत मामले में CBI का बड़ा कदम, 636 पन्नों का चालान पेश; रिटायर्ड जज और बेटे को बनाया आरोपी

  भोपाल। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में जांच अब न्यायिक प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भोपाल जिला अदालत की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में 636 पन्नों का चालान पेश किया है। मामले में रिटायर्ड जिला न्यायाधीश गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को आरोपी बनाया गया है। CBI की ओर से पेश किए गए चालान में जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेज, बयान और अन्य साक्ष्यों को शामिल किया गया है। अदालत इन तथ्यों और दस्तावेजों का अध्ययन कर रही है, जबकि दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने भी चालान की प्रतियों और साक्ष्यों का परीक्षण शुरू […]

कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा में बड़ा हादसा, एक ही गांव के चार युवक डूबे; NDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

  फर्रुखाबाद। शहर के पांचाल घाट पर सोमवार तड़के कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान करने पहुंचे एक ही गांव के चार युवक गहरे पानी में जाने के बाद डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, स्थानीय गोताखोर और NDRF की टीम चारों की तलाश में जुटी हुई है। तेज बहाव के कारण दोपहर तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए चारों शाहजहांपुर जिले के नयागांव खुदागंज निवासी योगेश (17), विकास (25), कमल (23) और अर्जुन (17) रविवार देर रात करीब दस लोगों के साथ पांच बाइकों से कांवड़ लेकर पांचाल घाट पहुंचे […]

महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर दर्शन के दौरान मची भगदड़ जैसी स्थिति, करंट की अफवाह से सहमे श्रद्धालु,13 अस्पताल पहुंचे

उज्जैन। महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच सोमवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। नीलकंठ द्वार के पास करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसे हालात बन गए। वहीं हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद करीब 13 श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सभी का उपचार उज्जैन जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सक घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। करंट की अफवाह से बिगड़ी स्थिति जानकारी के अनुसार, सोमवार […]

Lakhisarai Ashokdham Temple Stampede: अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत, बिजली का पोल गिरने की अफवाह से मची अफरा-तफरी

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है। मृतकों में सभी महिलाएं बताई जा रही हैं। कई श्रद्धालुओं के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़ लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के अनुसार, सुबह से ही मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। श्रद्धालुओं की कतार अशोकधाम हॉल्ट […]

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश

० छात्रहित में सरकार का बड़ा फैसला, खाली सीटों पर शासकीय और निजी कॉलेजों में ले सकेंगे एडमिशन रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। यह सुविधा उन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में लागू होगी, जहां अभी भी सीटें रिक्त हैं।उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया है। मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया छात्रहित में फैसला उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के […]

उत्तराखंड में बारिश का कहर: बदरीनाथ हाईवे पर भारी भूस्खलन, यात्रियों और परीक्षार्थियों की बढ़ी परेशानी

० चमोली बाजार के पास बाजपुर में हाईवे बंद, नारायणबगड़-नलगांव के बीच भी पहाड़ी दरकी; दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों पर भूस्खलन का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ हाईवे चमोली बाजार के समीप बाजपुर में भारी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। यहां चट्टान से लगातार मलबा गिरने के कारण हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के यात्री फंसे हाईवे बंद होने से दोनों ओर बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्री और स्थानीय सवारियां फंस गई हैं। वहीं, सुबह 11 बजे से होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले […]

बड़ी खबर: TMC के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत, पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव

  रामपुरहाट।पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। आशीष बनर्जी ममता बनर्जी सरकार में डिप्टी स्पीकर के अलावा शिक्षा और कृषि मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी कार्यालय में मिला शव बीरभूम पुलिस के […]