अस्पताल से कुछ घंटे बाद ही जेल लौटे इमरान खान, 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मेडिकल जांच

  इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद वापस अदियाला जेल भेज दिया गया। शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं बताई और उन्हें जेल में रखना सुरक्षित माना। मेडिकल जांच के बाद जेल अधिकारियों ने इमरान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस अदियाला जेल पहुंचाया। इसके बाद उन्हें उनकी सेल में भेज दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई मेडिकल जांच इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दो दिनों के भीतर […]

छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन : दुर्ग-धमतरी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां भी पहुंची टीम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। सजल जैन और विश्वास गुप्ता के निवास और दुकानों पर ED की टीम जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए CRPF के जवान भी तैनात किए गए हैं। तीन गाड़ियों में पहुंची ED की टीम जानकारी के मुताबिक ED की टीम दुर्ग के जैन गली स्थित ठिकाने पर पहुंची। करीब तीन गाड़ियों में पहुंची टीम में 12 से अधिक अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। टीम द्वारा घर और दुकानों में दस्तावेजों समेत अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े […]

1984 सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस सांसद और 1984 सिख विरोधी दंगों के मामले में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे थे और तिहाड़ जेल में बंद थे। उनके खिलाफ दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान सिख समुदाय के लोगों की हत्या और भीड़ को उकसाने से जुड़े गंभीर आरोप थे। […]

‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, सिर्फ पहले दो पद गाने की परंपरा रहेगी कायम; अय्यर ने केंद्र पर साधा निशाना

  नई दिल्ली। ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण पाठ को लेकर जारी सियासी बहस के बीच कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के केवल पहले दो पद गाने की परंपरा जारी रहेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान तय किए गए फैसले और परंपरा का पालन करेगी, न कि केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए नए प्रोटोकॉल का। 1937 के फैसले को कांग्रेस ने दोहराया कांग्रेस का यह रुख कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के उस प्रस्ताव के बाद सामने आया है, जिसमें 1937 में लिए गए फैसले को दोहराया गया। उस समय कांग्रेस कार्यसमिति […]

Big News : धमतरी में ED की बड़ी दबिश, रामगोपाल अग्रवाल के रिश्तेदार के घर पहुंची टीम,दस्तावेजों की जांच जारी

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के रिश्तेदार के निवास पर दबिश दी है। सुबह-सुबह दो वाहनों से पहुंची करीब 8 सदस्यीय टीम ने घर के अंदर जांच शुरू कर दी है। सुबह-सुबह पहुंची ED की टीम जानकारी के मुताबिक, ED की टीम सुबह दो गाड़ियों से धमतरी स्थित आवास पर पहुंची। टीम के सदस्य घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई को देखते हुए इलाके में हलचल बढ़ गई है। सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं। […]

CG High Court: 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट ने पीएससी के जरिए चयनित 56 नए सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) की पहली पोस्टिंग के साथ ही 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी विभिन्न आदेशों और अधिसूचनाओं के तहत हायर ज्यूडिशियल सर्विस और लोअर ज्यूडिशियल सर्विस के कई न्यायिक अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। 56 नए सिविल जजों को पहली पोस्टिंग राज्य शासन द्वारा प्रोबेशन पर नियुक्त 56 नए सिविल जजों को पहली पदस्थापना दी गई है। सभी नव-नियुक्त न्यायिक अधिकारियों को 29 अगस्त 2026 तक अपने-अपने […]

रेलवे से हाईवे तक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: मोदी कैबिनेट ने 13,041 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी

  नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए 13,041 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी। सरकार के मुताबिक, इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, परिवहन क्षमता बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इन रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी सरकार ने पूर्वी और दक्षिणी भारत में रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। इसके तहत कई महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी। खड़गपुर-भद्रक (रणिताल) चौथी लाइन — 3,352 करोड़ रुपये […]

बिहार में पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ RJD का राजभवन मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया

पटना। बिहार में पेपर लीक, छात्रों के आंदोलन और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बुधवार को आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से शुरू हुए मार्च में बड़ी संख्या में आरजेडी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस की बैरिकेडिंग पार करने के बाद पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे के पास वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया। जेपी गोलंबर से राजभवन के लिए निकला मार्च राजभवन मार्च में आरजेडी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च शुरू करने से पहले […]

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; 6 घायल, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में हुआ। पुलिस के मुताबिक, आग रात करीब 1:45 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों ने भी राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। धुएं से भरा होटल, रेस्क्यू में आई मुश्किल आग के बाद होटल की ऊपरी मंजिलों में घना धुआं भर गया। इसके कारण दमकलकर्मियों को सीढ़ियों के जरिए ऊपर पहुंचने में काफी […]

CG Transfer : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा फेरबदल किया है। IAS अधिकारियों के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 7 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना सौंपी गई है। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है, जब इससे पहले राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया था। अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना से प्रशासनिक कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।तबादला आदेश में किन अधिकारियों को कहां भेजा गया है, इसकी पूरी सूची […]