अंबिकापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, ट्रेनी DSP से मारपीट; कार में भी तोड़फोड़, 6 हिरासत में

  अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान रास्ता खाली कराने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि जुलूस में शामिल युवकों ने ट्रेनी डीएसपी और दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों ने उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की और शीशे चकनाचूर कर दिए। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। रास्ता मांगने पर शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, घटना 24 सितंबर की रात करीब 10 बजे मणिपुर थाना क्षेत्र में कंठी और जगदीशपुर के बीच हुई। ट्रेनी डीएसपी […]

महासमुंद में मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापा; 1.48 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद

  महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक कथित संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी ओडिशा समेत कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस ने एक साथ 10 ठिकानों पर दबिश देकर करीब 1 करोड़ 48 लाख 54 हजार 750 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मजदूरों के पलायन से जुड़े रजिस्टर-डायरी, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, मॉर्गेज से संबंधित दस्तावेज और नोट गिनने की मशीन समेत कई अहम सामान जब्त किए हैं। नाबालिग से जुड़े मामले की जांच में खुला नेटवर्क पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की […]

Mahasamund News: पुलिस को देखते ही गांजे की बोरियों में लगाई आग, जंगल में भागे तस्कर; 28 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

  महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा के बलांगीर से गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहे तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कार में रखी गांजे की बोरियों में आग लगा दी और जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। नाकेबंदी देखकर कार मोड़ी, तेज रफ्तार से भागे जानकारी के अनुसार, अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी की सूचना पर बसना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने नाकेबंदी की थी। इसी दौरान काले रंग की वैगनआर कार आती […]

पिथौरा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर महुआ शराब जब्त; 6 आरोपी गिरफ्तार

  पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसा है। ग्राम पंचायत चारभाटा में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 65 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 500 किलो महुआ लहन बरामद आबकारी टीम को कार्रवाई के दौरान करीब 500 किलो महुआ लहन भी मिला। टीम ने मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया। विभाग के मुताबिक, अवैध शराब तैयार करने के लिए महुआ के साथ केमिकल का इस्तेमाल भी किया जा रहा था। लंबे समय से चल रही थी अवैध भट्टी आबकारी विभाग के अनुसार, आरोपी लंबे समय […]

Gariyaband Suicide Case: एक साल पहले हुई थी लव मैरिज, अब पति-पत्नी दोनों की फंदे पर मिली लाश; मौत की वजह बनी रहस्य

  गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। अमलीपदर थाना क्षेत्र के भेजीपदर गांव में सोमवार सुबह दोनों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटके मिले। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने यह कदम उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। एक साल पहले हुई थी लव मैरिज जानकारी के अनुसार, भेजीपदर गांव में मिलाप ध्रुव और उसकी पत्नी मंजुला ध्रुव साथ रहते थे। दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि मिलाप ने […]

दुर्ग में भाजपा नेता पर चाकू से जानलेवा हमला, होटल में चाय पीते वक्त गले पर किया वार; आरोपी फरार

  दुर्ग। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई। जोरातराई के वार्ड-37 में एक युवक ने भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके गले पर गंभीर चोट आई है। घायल भाजपा नेता को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होटल में चाय पी रहे थे भाजपा नेता बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह यादव शनिवार सुबह जोरातराई के एक स्थानीय होटल में बैठे चाय पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और […]

रायपुर में स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद किया गया सील

  रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में छापेमारी कर जांच की, जहां चेकिंग के दौरान आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद सेंटर को सील कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 10 सितंबर को स्पा सेंटर की जांच की गई थी। जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोप लगाया कि स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर द्वारा युवतियों से कथित तौर पर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक हरविंदर सिंग ग्रोवर […]

सूरजपुर में 26 वर्षीय शिक्षिका की मौत, घर में मिला शव; आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

  सूरजपुर। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला शिक्षिका की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ शिक्षिका का शव उनके घर में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर में हुई घटना, परिजनों में मचा हड़कंप मृतका सलका क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रात के समय वह अपने घर में थी। इसी दौरान उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट […]

पुलिस हिरासत में युवक की मौत से बवाल, परिजनों ने थाने का किया घेराव, आरक्षक सस्पेंड

  जांजगीर-चांपा। चांपा में पुलिस हिरासत में लिए गए एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चांपा थाने का घेराव कर दिया। परिजनों ने हिरासत के दौरान युवक से मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक ईश्वरी राठौर को निलंबित कर दिया है। अवैध शराब बिक्री के मामले में लिया गया था हिरासत में जानकारी के मुताबिक, मेंहदीपारा निवासी कुल्लू उर्फ शिव सहिस को चांपा पुलिस ने बुधवार को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार, हिरासत के […]

रायपुर के गोलबाजार में दिनदहाड़े 50 हजार की उठाईगिरी, कारोबारी के बैग से गायब हुई रकम

  रायपुर। राजधानी रायपुर के व्यस्त गोलबाजार इलाके में दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात से हड़कंप मच गया। धमतरी से खरीदारी के लिए रायपुर पहुंचे कारोबारी के बैग से 50 हजार रुपये गायब हो गए। घटना के बाद कारोबारी ने गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस से रायपुर पहुंचे, ऑटो से गए गोलबाजार बांसपारा, धमतरी निवासी कारोबारी सुभाष गंगवानी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह बस से धमतरी से रायपुर के पचपेड़ी नाका पहुंचे थे। इसके बाद गोलबाजार जाने के लिए उन्होंने ऑटो लिया।उस समय उनके पास एक काले रंग का बैग था, जिसमें 50 […]