दिल्ली में आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC का बड़ा फैसला; यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

  ० सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक कई प्रमुख स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, तीन इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा जारी नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को भी बड़ा फैसला लेते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। DMRC के अनुसार, सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा जारी रहेगी। इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर रोक बंद किए गए स्टेशनों में लोक […]

बलौदाबाजार हिंसा मामले में जमानत के बाद अमित बघेल रिहा, समर्थकों ने निकाली रैली

० सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए छत्तीसगढ़ क्रांति सना अध्यक्ष, घड़ी चौक तक शक्ति प्रदर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल बुधवार को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई के बाद जेल के बाहर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और आतिशबाजी कर खुशी जताई। रिहाई के बाद अमित बघेल के नेतृत्व में सेंट्रल जेल से घड़ी चौक तक रैली निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे मार्ग पर समर्थकों ने नारेबाजी […]

रायपुर में भाजपा के राजीव भवन घेराव के दौरान बवाल, SI समेत 16 पुलिसकर्मी घायल

० भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टकराव के बीच धक्का-मुक्की, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल; पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के घेराव के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से मौके पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर सहित करीब 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला रामकृष्णा केयर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती पुलिस जवानों से मुलाकात […]

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के संस्थापक ललित मोदी, FEMA मामले में राहत के बाद किया ऐलान

  ० अपीलीय न्यायाधिकरण ने ED के अधिकांश आरोप किए खारिज, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ने का समय नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की घोषणा की है। 2009 आईपीएल के दक्षिण अफ्रीका आयोजन से जुड़े विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) मामले में अपीलीय न्यायाधिकरण से राहत मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत लौटने की योजना बना रहे हैं। ललित मोदी ने कहा कि 16 वर्षों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से दावा […]

पेपर लीक पर राहुल गांधी का हमला, बोले- 10 साल में 152 बार लीक हुए प्रश्नपत्र, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें

  ० छात्रों पर कार्रवाई की निंदा, सरकार से माफी और दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक मामलों को लेकर तीखा हमला बोला। संबोधन की शुरुआत में उन्होंने एक वीडियो दिखाया, जिसमें प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज करती नजर आई। राहुल गांधी ने कहा कि देश के छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों का भविष्य […]

आवारा कुत्तों पर सख्ती: छत्तीसगढ़ में 34 एबीसी सेंटर, 30 हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी

० हाईकोर्ट में सरकार का हलफनामा, रेबीज नियंत्रण के लिए 33.98 करोड़ मंजूर; डॉग शेल्टर, वैक्सीनेशन और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत बिलासपुर। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापक अभियान शुरू किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने बिलासपुर हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की है। सरकार ने बताया कि आवारा कुत्तों के प्रबंधन और रेबीज नियंत्रण के लिए 33.98 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दिसंबर 2025 तक प्रदेश में जहां केवल 6 एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर संचालित थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 34 हो गई […]

सावन से पहले मां महामाया मंदिर में चोरी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

  ० कवर्धा के मड़मड़ा गांव स्थित मंदिर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर गर्भगृह से आभूषण पार; पुलिस जांच में जुटी कवर्धा। सावन शुरू होने से ठीक पहले कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र स्थित मड़मड़ा गांव के मां महामाया मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। मंगलवार देर रात अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह में रखे माता रानी के लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। गर्भगृह की जांच करने पर माता रानी के आभूषण गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके […]

अनंतनाग में आतंकी हमला, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल शहीद

  ० लाल चौक में आतंकियों ने की फायरिंग, TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी; इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। हमले में हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन शहीद हो गए। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके में हुई। हमले के तुरंत बाद घायल हेड कांस्टेबल को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अनंतनाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। प्रारंभिक […]

सड़क हादसों पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार-NHAI को फटकार; 10 दिन में मांगा एक्शन प्लान

  ० बढ़ते सड़क हादसों, हाईवे पर मवेशियों और ओवरलोड वाहनों पर जताई चिंता; सभी कलेक्टरों, पुलिस और NHAI से शपथपत्र सहित रिपोर्ट तलब बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों, राष्ट्रीय राजमार्गों पर बेसहारा मवेशियों की मौजूदगी और ओवरलोड वाहनों की समस्या पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार, पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को कड़ी फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि “क्या पुलिस का काम सिर्फ मवेशी हांकना है या सड़क व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है?” कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में प्रदेश में 15,484 सड़क हादसे हुए, […]

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण, उर्वरक प्रबंधन के लिए मंत्री समूह गठित

० पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की भर्ती में मिलेगा आरक्षण, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए बनेगी मंत्रिमंडलीय उप समिति रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों और अग्निवीरों से जुड़े दो अहम फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने खरीफ और रबी सीजन में किसानों को उर्वरकों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति के गठन को मंजूरी दी। वहीं भारतीय सशस्त्र बलों से चार वर्ष की सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए राज्य की तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला […]