CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री: पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी 7 दिन की रिमांड पर, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की होगी जांच

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मामले में एंट्री करते हुए पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को पेपर लीक और कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। विशेष अदालत ने सुनवाई के बाद सोनवानी को 7 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है, जहां उनसे भर्ती प्रक्रिया में हुए वित्तीय लेन-देन और कथित अवैध कमाई को लेकर पूछताछ की जाएगी। मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क की होगी जांच ईडी अब यह पता लगाएगी कि भर्ती घोटाले से जुड़े कथित अवैध पैसों का लेन-देन किस तरह हुआ […]

कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में रोपा लगा रहे 3 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत

  ० सलोरा-छुरी गांव में काम के दौरान गिरी बिजली, इलाके में मातम; पुलिस ने शुरू की जांच कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली ने तीन ग्रामीणों की जान ले ली। कटघोरा से लगे सलोरा-छुरी गांव में खेत में धान रोपाई का काम कर रहे ग्रामीण अचानक मौसम खराब होने के दौरान बिजली की चपेट में आ गए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में करीब 25 से 30 ग्रामीण धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और खेत की मेढ़ पर तेज गर्जना के […]

महानदी जल विवाद सुलझाने की पहल तेज : केंद्र की मध्यस्थता पर बनी सहमति,दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक से निकलेगा समाधान

० किसानों और सिंचाई व्यवस्था को मिल सकती है राहत रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से जारी महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। केंद्र सरकार की मध्यस्थता पर दोनों राज्यों ने सहमति जताई है। अब विवाद का स्थायी और न्यायसंगत समाधान निकालने के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक प्रस्तावित है। भाजपा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से दोनों राज्यों के बीच संवाद का रास्ता खुला है। उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय जल […]

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान, बोले- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई

  ० जंतर-मंतर से सरकार के सामने रखीं दो नई मांगें, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवा संगठनों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन की पहली सफलता है, लेकिन संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार के सामने दो नई मांगें रखते हुए आंदोलन जारी रखने के संकेत दिए। अभिजीत दीपके ने मंच से कहा, “छात्र एकता जिंदाबाद… हम जीत गए। लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं […]

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक बोले- यह लोकतंत्र और छात्रों की जीत

० 20 दिन के अनशन का किया जिक्र, कहा- अब जवाबदेही से शिक्षा सुधार की ओर बढ़ने का समय नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र और छात्रों के आंदोलन की जीत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बदलाव सड़कों पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक संघर्ष की ताकत का परिणाम है। सोनम वांगचुक ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह लोकतंत्र की जीत है, सीधा लोकतंत्र… जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। सीजेपी और देश की ‘जेन जी’ को बधाई तथा उन सभी नागरिकों का धन्यवाद, […]

NEET विवाद पर बिहार बंद के दौरान पटना में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; तेज प्रताप यादव हिरासत में

  ० मोबाइल टावर पर चढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस पर पथराव का आरोप; राज्यभर में 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात पटना। नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में प्रदर्शन हिंसक हो गया। छात्र संगठन आइसा (AISA) और राष्ट्रीय युवा आंदोलन के समर्थकों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शन की प्रमुख बातें: 0 रामगुलाम चौक के पास कुछ प्रदर्शनकारी मोबाइल टावर पर […]

शराब घोटाले के ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट से नियमित जमानत

० 10-10 लाख के निजी मुचलके पर मिली राहत, जांच पूरी और चार्जशीट दाखिल होने को कोर्ट ने माना अहम आधार बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले से जुड़े कथित ओवरटाइम स्कैम में हाईकोर्ट ने चार आरोपियों को नियमित जमानत दे दी है। अदालत ने संजीव जैन, राजीव द्विवेदी समेत चार आरोपियों को 10-10 लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि संबंधित कंपनी के मैनपावर कॉन्ट्रैक्ट का संचालन सिद्धार्थ सिंघानिया कर रहे थे, लेकिन उन्हें आरोपी बनाने के बजाय गवाह बनाया गया, जबकि कंपनी के […]

अंबिकापुर में 9वीं के छात्र की निर्मम हत्या : जंगल में पत्थर से कुचला मिला शव,हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

  ० शाम को खेलने निकला था किशोर, अगले दिन टिहरी जंगल में मिला शव अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में 9वीं कक्षा के एक छात्र की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। उदयपुर थाना क्षेत्र के टिहरी जंगल में शुक्रवार सुबह छात्र का शव बरामद हुआ। उसके चेहरे को भारी पत्थर से कुचल दिया गया था, जबकि पैर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान 15 वर्षीय वीरेंद्र कंवर के रूप में हुई है, जो ग्राम सलका का निवासी और सलका हाईस्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार, वीरेंद्र गुरुवार शाम खेलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन […]

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब की राजनीति में निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

  ० राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद छोड़ा मंत्री पद, मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज नई दिल्ली। केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रहे रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। उनके इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति और संभावित केंद्रीय कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पंजाब की राजनीति पर रहेगा फोकस रवनीत सिंह बिट्टू पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अब उनका पूरा ध्यान पंजाब की राजनीति पर रहेगा। अगले वर्ष होने वाले […]

Breaking : NEET विवाद के बाद NTA में बड़ी कार्रवाई, 47 अधिकारी बर्खास्त; परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक बदलाव

० पेपर लीक रोकने के लिए सख्त सुधारों की तैयारी, आउटसोर्सिंग से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक होगा पुनर्गठन   नई दिल्ली। NEET-2026 पेपर लीक विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। एजेंसी ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है, जबकि कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि NTA की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएंगे और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी के पंचायती राज मंत्रालय में तबादले के एक दिन बाद यह कार्रवाई […]