बिजली बिल बकाया पर सरकार सख्त, छत्तीसगढ़ में 10 हजार से अधिक सरकारी कनेक्शन काटे

० 51 करोड़ रुपये की वसूली की तैयारी, 1 अगस्त से सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्री-पेड बिजली व्यवस्था रायपुर। बिजली बिल का बकाया नहीं चुकाने वाले सरकारी विभागों के खिलाफ छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेशभर में 10 हजार से अधिक सरकारी बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए गए हैं, जिन पर करीब 51 करोड़ रुपये का बकाया था। वहीं, राज्य के 40 सरकारी विभागों पर कुल 3,432 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली देनदारी बताई गई है। बिजली कंपनी ने बकाया राशि की वसूली के लिए ड्यूज रिकवरी एक्ट के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत संबंधित विभागों के लंबित […]

19 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का खम्हारडीह थाना घेराव, पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम

० भाजपा नेताओं पर काउंटर FIR की मांग, लिखित आश्वासन के बाद कांग्रेस ने समाप्त किया धरना रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना के बाहर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना करीब 19 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर समाप्त हो गया। पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी बैठक और उचित कार्रवाई के लिखित आश्वासन के बाद कांग्रेस ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। हालांकि पार्टी ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर काउंटर एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। शुक्रवार दोपहर मध्य जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल, नॉर्थ जोन डीसीपी दीपमाला कश्यप समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में पुलिस ने मामले में […]

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें पद छोड़ने की वजह

  ० स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला, नए राष्ट्रपति के चुनाव तक संसदीय अध्यक्ष संभालेंगे कार्यभार ढाका। बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल अभी करीब दो वर्ष शेष था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके इस्तीफे की अटकलें तेज थीं। राष्ट्रपति के एक करीबी सहयोगी ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है। स्वास्थ्य कारणों से छोड़ा पद 76 वर्षीय मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में बताया कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता के अनुसार, […]

हिमाचल में बड़ा हादसा: लाहौल-स्पीति के कडू नाला के पास पहाड़ी दरकी, भूस्खलन की चपेट में आई टैक्सी, 13 लोगों की मौत

  ० कुल्लू से पांगी जा रहा वाहन मलबे में दबा; राहत-बचाव अभियान जारी शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। उदयपुर-किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक टाटा सूमो टैक्सी मलबे में दब गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, उदयपुर-किलाड़ मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था। सड़क बंद होने से टैक्सी में सवार यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को मार्ग बहाल होने के बाद वाहन पांगी के लिए रवाना हुआ, लेकिन […]

मकराना में 6 खदानें ध्वस्त, सैकड़ों फीट गहरे गड्ढे में समाई सड़क; 10 गांवों का संपर्क टूटा

  ० मूसलाधार बारिश और कथित अवैध खनन बना हादसे की वजह, समय रहते काम बंद होने से टला बड़ा हादसा मकराना। राजस्थान के मकराना स्थित अरावली पॉलीगॉन क्षेत्र में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश और कथित अनियंत्रित अवैध खनन के बीच कालानाडा खनन क्षेत्र में एक के बाद एक करीब छह खदानें ध्वस्त हो गईं। हादसे में कालानाडा-कटाणी मुख्य मार्ग भी धंसकर सैकड़ों फीट गहरे खदान के गड्ढे में समा गया, जिससे आसपास के कई गांवों का संपर्क टूट गया। गनीमत रही कि घटना के समय खदानों में काम बंद था और सड़क पर कोई आवाजाही नहीं थी। इससे बड़ा जनहानि वाला हादसा टल गया। हालांकि […]

राज्यपाल रमेन डेका से निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों की मुलाकात, नए विश्वविद्यालयों की स्थापना पर हुई चर्चा

० संशोधन विधेयक-2026 के प्रावधानों पर हुआ विचार-विमर्श, गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार पर राज्यपाल ने रखे सुझाव रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में राज्य के विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में राज्यपाल ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार, शैक्षणिक उत्कृष्टता और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालयों की सकारात्मक भूमिका पर भी जोर दिया। बैठक में मैट्स विश्वविद्यालय के […]

सूरजपुर में पुलिस टीम पर हमला : पथराव में 6 जवान घायल,भूमि विवाद के बीच आरोपियों की गिरफ्तारी करने पहुंची थी पुलिस

० एक आरोपी गिरफ्तार; गांव में भारी पुलिस बल तैनात सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस टीम पर ग्रामीणों के हमले का मामला सामने आया है। धरमपुर गांव में पुराने मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, धरमपुर में प्रस्तावित एसईसीएल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण का ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस टीम एक पुराने मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी। इस […]

चलो संसद मार्च हिंसा: उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, पासपोर्ट रद्द कराने की तैयारी

० बैरिकेड तोड़ने और हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों की हो रही पहचान, कानूनी कार्रवाई के साथ यात्रा दस्तावेज निरस्त करने की सिफारिश होगी नई दिल्ली। जंतर-मंतर से निकले ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस अब उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। पुलिस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ उनके पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू करेगी। हिंसा में शामिल लोगों की हो रही पहचान पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संसद भवन के आसपास बैरिकेड्स तोड़ने और हिंसा फैलाने वाले लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर […]

बालोद में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कृषि सामग्री से भरा गोदाम सील

  ० बीजाभाठा में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में जैव उत्प्रेरक, कच्चा माल और पैकिंग मशीनें जब्त, नमूने जांच के लिए भेजे गए बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कृषि विभाग ने अवैध कृषि आदान सामग्री के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा स्थित एक गोदाम को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कृषि सामग्री, जैव उत्प्रेरक, पैकिंग मशीनें और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। मामले की जांच जारी है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर कृषि विभाग की जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टीम ने मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान गोदाम में अवैध […]

कांकेर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 11 जिंदा कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

० पखांजूर के बाजार में हो रही थी अवैध बिक्री, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जिंदा कछुओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उड़नदस्ता दल ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पीवी-124 के बाजार में छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। वन विभाग के अनुसार, सूचना मिली थी कि बाजार में वन्यजीवों की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी कर ग्राम पीवी-117 निवासी दीपांकर राय को कछुओं की बिक्री करते हुए पकड़ लिया। 11 जिंदा कछुए बरामद कार्रवाई […]