छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा को नई दिशा, IIT मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू

  ० डेटा आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू, पहले चरण में 10 संवेदनशील जिलों में होगा क्रियान्वयन रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी (CoERS) के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत राज्य में डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम लागू किया जाएगा। रायपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों को सड़क दुर्घटना डेटा के […]

‘सरकार ने हमारी तीन मांगें लिखित में मानीं’: वीडियो संदेश जारी कर सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर बताया कि सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात कर अनशन तुड़वाया। वांगचुक ने बताया कि पिछले दो दिनों से सरकार के साथ लगातार बातचीत चल रही थी। वह मौखिक नहीं, बल्कि लिखित आश्वासन चाहते थे और सरकार ने उनकी तीन प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया। सरकार ने लिखित में मानीं ये 3 बड़ी मांगें 0  छात्रों पर नहीं होगी […]

NEET पेपर लीक पर सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में कई बड़े फैसले; आज CJP से होगी अहम वार्ता

  ० PM मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट और नए कानून का किया ऐलान, शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल; सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में बढ़ते छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार गुरुवार को पूरे दिन एक्शन मोड में रही। सुबह से देर रात तक सरकार ने कई अहम फैसले लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का ऐलान किया। साथ ही पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून लाने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री के बयान के बाद गृह मंत्री अमित शाह […]

खम्हारडीह थाना पहुंची कांग्रेस, BJP नेताओं पर काउंटर FIR की मांग; भूपेश बोले- सरकारें आती-जाती हैं

  ० कांग्रेस भवन घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर थाने के बाहर धरना, दीपक बैज ने सौंपी शिकायत; पुलिस से कार्रवाई की मांग रायपुर। कांग्रेस भवन घेराव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव के बाद राजधानी रायपुर में सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए उनके खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर गुरुवार शाम खम्हारडीह थाने का घेराव किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शाम करीब साढ़े छह बजे खम्हारडीह थाने पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेताओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पत्थरबाजी और अभद्र व्यवहार का आरोप […]

7 घंटे की जटिल सर्जरी ने बदली युवक की जिंदगी, सिम्स के डॉक्टरों ने बचपन से बंद जबड़ा खोला

० 24 वर्षीय मुकेश निषाद को मिली बड़ी राहत, आयुष्मान योजना के तहत हुआ मुफ्त इलाज बिलासपुर। मुंगेली जिले के 24 वर्षीय मुकेश निषाद, जो बचपन से मुंह नहीं खोल पाने की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें सिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने सफल सर्जरी के जरिए नई जिंदगी दी है। करीब सात घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद अब उनका मुंह धीरे-धीरे खुलने लगा है और वे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक बचपन में लगी चोट के कारण मुकेश के जबड़े का जोड़ (TMJ) पूरी तरह जाम हो गया था। इसके चलते उनका निचला जबड़ा सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पाया […]

लंबित मांगों को लेकर फिर सड़क पर उतरे स्वास्थ्यकर्मी, रायगढ़ में रैली निकाल CM के नाम सौंपा ज्ञापन

  ० निजीकरण और आउटसोर्सिंग पर रोक, रिक्त पदों पर भर्ती व वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगें उठाईं; चेतावनी- जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज रायगढ़। वर्षों से लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार को रायगढ़ में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रांतीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने मिनी स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक विशाल पैदल रैली निकालकर प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2023 के अनिश्चितकालीन आंदोलन के समय सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, […]

NEET पेपर लीक पर सियासत गरम: PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, राहुल गांधी ने साधा निशाना

० देशभर में जारी विरोध के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विपक्ष बोला- घोषणा से नहीं छिपेगी शिक्षा व्यवस्था की विफलता नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने […]

छात्र आंदोलन को मिला ठाकरे बंधुओं का साथ, 26 जुलाई को मुंबई में संयुक्त मोर्चे का ऐलान

  ० उद्धव-राज ठाकरे बोले- छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं; अभिभावकों से भी शामिल होने की अपील मुंबई। महाराष्ट्र में जारी छात्र आंदोलन के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे एक बार फिर एक मंच पर नजर आए। दोनों नेताओं ने 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों और अभिभावकों के समर्थन में संयुक्त मोर्चा निकालने का ऐलान किया है। मुंबई में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ कठोर और अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि अब छात्र अपने अधिकारों के लिए खुलकर आवाज उठा रहे हैं और उन्हें डराने […]

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

० हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- गिरफ्तारी के कारण बताए गए थे; 6 महीने में ट्रायल पूरा नहीं हुआ तो दोबारा जमानत की अर्जी दे सकेंगी। नई दिल्ली। हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या के बहुचर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कर दी है। शीर्ष अदालत ने सोनम को तीन सप्ताह के भीतर संबंधित पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस पी.बी. वराले की पीठ ने कहा कि ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी देने में कथित कमी के […]

बालोद में भीषण सड़क हादसा: बिजली के खंभे से टकराई कार, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल

  ० बुआ की शादी में शामिल होने आई थी 21 वर्षीय छात्रा, चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हिंदू होटल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, डौंडी नगर के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ चिपरा गांव में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर स्विफ्ट कार (सीजी 07 बीएम 1040) से घर लौट […]