बालोद में कुएं में गिरा तेंदुआ: पानी की तलाश में गांव पहुंचा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बालोद। Balod जिले में भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। भोजन और पानी की तलाश में गांव पहुंचे एक तेंदुए के कुएं में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तेंदुए की उम्र करीब 4 साल है और वह कुएं के अंदर मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ है। जानकारी के अनुसार तेंदुआ रात के समय Jagtara Village पहुंचा था। इसी दौरान वह एक खुले कुएं में जा गिरा। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण पानी भरने पहुंचे तो उन्होंने कुएं के भीतर तेंदुए को देखा। यह दृश्य देखते ही गांव में दहशत फैल गई और लोगों ने तुरंत वन […]

इंडिगो फ्लाइट में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बदसलूकी और उत्पीड़न का लगाया आरोप, जांच की मांग तेज

दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद Mahua Moitra ने दिल्ली जा रही एक इंडिगो फ्लाइट में अपने साथ कथित बदसलूकी और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए एयरलाइन और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। महुआ मोइत्रा ने बताया कि वह आधिकारिक कार्य के लिए दिल्ली जा रही थीं और उन्हें संसद की रक्षा मामलों से जुड़ी स्थायी समिति की बैठक में शामिल होना था। उन्होंने कहा कि वह इंडिगो की फ्लाइट 6E-719 में सीट 1F पर बैठी थीं, तभी चार से छह लोग विमान में सवार हुए और उन्हें घूरते हुए पीछे जाकर बैठ गए। […]

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस जारी, विजय अब भी 118 के जादुई आंकड़ों से दूर , बहुमत साबित करने पर अड़े राज्यपाल

चेन्नई। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। हालांकि अब तक सरकार गठन को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल अपने रुख पर कायम हैं कि केवल सबसे बड़ी पार्टी होने के आधार पर सरकार बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उनका कहना है कि 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है और इसे स्पष्ट रूप से साबित करना आवश्यक होगा। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा […]

चंद्रनाथ रथ हत्या मामला गरमाया, बंगाल में सियासी संग्राम तेज — परिवार ने मांगी सख्त सजा, दलों में आरोप-प्रत्यारोप

० मां का बयान: दोषियों को फांसी नहीं, उम्रकैद मिले कोलकाता। चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद उनकी मां हसिरानी रथ ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह एक मां हैं और अपने बेटे के लिए न्याय चाहती हैं, लेकिन दोषियों को फांसी नहीं बल्कि उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हत्या राजनीतिक वजहों से हुई है और इसके पीछे सत्ता से जुड़े लोगों की भूमिका हो सकती है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं। भाई का बयान: साजिश के तहत हुई हत्या चंद्रनाथ के छोटे भाई देव कुमार ने कहा कि यह घटना […]

पश्चिम बंगाल में फिर भड़की राजनीतिक हिंसा, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात चंद्रनाथ रथ अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया। जैसे ही उनकी गाड़ी दोहारिया इलाके में पहुंची, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब चार राउंड गोलियां चलाई गईं, […]

ब्रिटिश ताज को अल्टीमेटम—भारतीय धरोहरें लौटाओ, वरना 5 ट्रिलियन डॉलर का दावा

रायपुर। भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने बड़ा कदम उठाया है। सोसायटी ने ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय को कड़ा पत्र लिखकर 6 जून 2026 तक भारतीय धरोहरें लौटाने का अल्टीमेटम दिया है। शिवाजी महाराज की धरोहरों की वापसी की मांग सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की ‘वाघ नख’ और ‘जगदंबा तलवार’ समेत कई ऐतिहासिक वस्तुएं भारत की अस्मिता का प्रतीक हैं और इन्हें तुरंत लौटाया जाना चाहिए। नहीं लौटाई तो अंतरराष्ट्रीय अदालत का रुख सोसायटी ने चेतावनी दी है कि तय समयसीमा तक धरोहरें वापस नहीं की गईं तो […]

तमिलनाडु में सरकार बनाने की कवायद तेज, विजय ने पेश किया दावा,राज्यपाल असंतुष्ट

तमिलनाडु। विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी प्रमुख विजय ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से राजभवन में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों के अनुसार, विजय ने 112 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। राज्यपाल फिलहाल इस दावे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं बताए जा रहे हैं। बहुमत से अभी दूर TVK 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। TVK: 108 सीटें कांग्रेस: 5 सीटें (समर्थन घोषित) कुल मिलाकर आंकड़ा 113 तक […]

असम में नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू, हिमंत बिस्वा सरमा ने सौंपा इस्तीफा,सरकार गठन तक कार्यवाहक सीएम

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने आज अपने मंत्रिपरिषद के साथ पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान के अनुसार, सरमा ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना और मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, हालांकि नई सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य जारी रखने को कहा गया है। सरमा ने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की संभावना है। […]

पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा गठन की प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

दिल्ली। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह एक महत्वपूर्ण संवैधानिक कदम माना जाता है। अधिसूचना राज्यपाल को भेज दी गई है, जिससे अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार को यह अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही आयोग की ओर से चुनाव से जुड़ी सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। अब आगे की प्रक्रिया राज्य स्तर पर पूरी की जाएगी। अधिकारी ने यह भी कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया—मतदान से […]

भवानीपुर में सियासी धमाका! सुवेंदु अधिकारी का दावा—“ममता बनर्जी संन्यास तय, संविधान से होगा फैसला”

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में भवानीपुर सीट के परिणाम को लेकर घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव परिणामों के बाद सत्ता हस्तांतरण पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही होगा। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने भवानीपुर सीट पर बड़ी जीत हासिल की है और इसे “विकास और विचारधारा की जीत” बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर ज्यादा बयानबाजी की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय संविधान में सभी प्रावधान स्पष्ट हैं। दूसरी ओर, ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भारत निर्वाचन आयोग […]