सब्सिडी विवाद के बाद केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने लौटाए ₹99 लाख, संसद में सरकार ने किया खुलासा

० लोकसभा में सरकार ने दी जानकारी, कहा- नियमों के तहत मिली थी सहायता; हितों के टकराव पर कोई अलग प्रावधान नहीं नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा संरक्षित खेती के लिए प्राप्त ₹99 लाख की सरकारी सब्सिडी लौटाने का मामला बुधवार को संसद में उठा। केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया कि विवाद सामने आने के बाद भागीरथ चौधरी ने पूरी अनुदान राशि संबंधित बैंक में जमा करा दी है, जिसे राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) को वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की संरक्षित खेती योजना के तहत पात्र किसानों को परियोजना लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम ₹1 करोड़ तक […]

Big News : बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

० गुरु पूर्णिमा पर दर्शन कर लौट रहे थे छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष, झांसी-ललितपुर हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त; हालत स्थिर झांसी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उन्हें कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक, किरण देव […]

राज्यसभा से राष्ट्रीय सम्मान संशोधन विधेयक 2026 पास, अब ‘वंदे मातरम्’ का अपमान भी होगा दंडनीय अपराध

  ० राष्ट्रीय गीत को मिला कानूनी संरक्षण, जानबूझकर अपमान या गायन में बाधा डालने पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान नई दिल्ली। राज्यसभा ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच राष्ट्रीय सम्मान का अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया। इस संशोधन के साथ अब राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को भी कानूनी संरक्षण मिल गया है। नए प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय गीत का जानबूझकर अपमान करना या उसके गायन में बाधा डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। सरकार ने इसे राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े प्रतीकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। ‘वंदे मातरम्’ को मिला कानूनी संरक्षण संशोधन के […]

लोकसभा में पेपर लीक रोकथाम संशोधन विधेयक 2026 पास, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

  ०विपक्ष के विरोध के बीच ध्वनिमत से विधेयक पारित, सरकार बोली- निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम नई दिल्ली। लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छात्रों के आंदोलन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे के बावजूद सरकार ने विधेयक को सदन से मंजूरी दिला दी। सरकार बोली- परीक्षा प्रणाली होगी और मजबूत विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री […]

रायगढ़ के मां शिवा प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट जैसी स्थिति से 5 श्रमिक झुलसे, दो की हालत गंभीर

0 तकनीकी गड़बड़ी के चलते फर्नेस में तेज उफान, घायलों का इलाज जारी; पुलिस ने शुरू की जांच रायगढ़। जिले के औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा स्थित मां शिवा प्लांट में बुधवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। इंडक्शन फर्नेस में अचानक तकनीकी खराबी आने से तेज उफान (बॉयलिंग) की स्थिति बन गई, जिसकी चपेट में आकर पांच श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सुबह 7 बजे हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। उस समय श्रमिक फर्नेस के पास काम कर रहे थे। अचानक फर्नेस में […]

Assam Floods: असम में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 75 पहुंचा, 3.32 लाख लोग अब भी प्रभावित

  ० पिछले 24 घंटे में सात की मौत, मृतकों के परिजनों को अब 9 लाख रुपये की सहायता; राहत और बचाव अभियान जारी गुवाहाटी। असम में बाढ़ का संकट अभी भी बरकरार है। पिछले 24 घंटों में सात और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 3.32 लाख रह गई है। राज्य के कई जिलों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। 7 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में अधिकारियों के अनुसार, शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, सोनितपुर और कामरूप महानगर जिले अब […]

कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में मलेरिया का कहर, 35 संक्रमित मिले; 20 मरीज अस्पताल में भर्ती

  ० 15 दिनों से बढ़ रहे हैं मामले, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया विशेष शिविर; 1,270 ग्रामीणों की जांच, बच्चों में भी संक्रमण की पुष्टि कवर्धा। कबीरधाम जिले के बैगा बहुल मुड़वाही गांव में मलेरिया का प्रकोप फैलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। पिछले करीब 15 दिनों से गांव में लगातार मलेरिया के मरीज सामने आ रहे हैं। स्थिति गंभीर होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर व्यापक जांच अभियान चलाया, जिसमें 1,270 से अधिक ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान 35 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई, जिनमें 20 मरीजों को झलमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। […]

रायपुर के तेलीबांधा में आग का तांडव: हार्डवेयर दुकान से उठीं लपटें, ऑक्टोपस बार समेत कई दुकान स्वाहा

० देर रात मची अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू; आग लगने के कारणों की जांच जारी रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित ऑक्टोपस बार सहित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों के बाहर खड़े छह से अधिक दोपहिया वाहन भी जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑक्टोपस […]

सोया चाप फैक्ट्री का वीडियो वायरल, बैटर में रील बनाने पर जांच शुरू

० नोएडा के सेक्टर-27 की फैक्ट्री होने का दावा, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच नोएडा। सोशल मीडिया पर सोया चाप बनाने वाली एक फैक्ट्री का कथित वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-27 स्थित एक फैक्ट्री का है, जिसमें कर्मचारी सोया चाप के बैटर के बीच रील बनाते और खाद्य स्वच्छता मानकों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में एक कर्मचारी फर्श पर फैले बैटर के ऊपर लेटा दिखाई देता है, जबकि अन्य कर्मचारी उस पर पानी डालते हुए वीडियो बनाते नजर आते हैं। इसी दौरान आसपास सोया चाप तैयार […]

एमसीबी जिले में आकाशीय बिजली का कहर : तीन लोगों की मौत; पांच झुलसे, अस्पताल में भर्ती

० खड़गवां ब्लॉक के शिवपुर और मंगोरा गांव में अलग-अलग हादसे, पुलिस ने शुरू की जांच मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के खड़गवां ब्लॉक में मंगलवार को आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसों के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शिवपुर गांव में किसान खेत में धान रोपाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे […]