Durg News: महिला कर्मचारी की सैलरी से बेटे के खाते में ट्रांसफर कराए डेढ़ लाख रुपये, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को महिला कर्मचारी की सैलरी में कथित हेराफेरी और पद के दुरुपयोग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी ही यूनिवर्सिटी में कार्यरत एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी पर दबाव बनाकर उसकी सैलरी का बड़ा हिस्सा हर महीने अपने बेटे के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराया। मामले की जांच में 1 लाख 49 हजार 384 रुपये के कथित गबन की पुष्टि होने के बाद मोहन नगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने से ही जमानत मिल गई। महिला कर्मचारी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला पुलिस […]

Bankipur By-Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बीजेपी से छीनी सबसे चर्चित सीट

  पटना। बिहार की राजनीति के लिए बड़ा संदेश देने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। 28वें राउंड की मतगणना के बाद ही उनकी बढ़त निर्णायक हो गई और अब वे बांकीपुर के नए विधायक बन गए हैं। इस जीत के साथ ही बीजेपी के मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में पहली बार जन सुराज ने बड़ी राजनीतिक कामयाबी हासिल की है। प्रशांत किशोर ने 28वें राउंड तक 59,213 वोट हासिल किए, जबकि बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 39,794 वोट मिले। दोनों के बीच 19,419 वोटों का अंतर रहा। मतगणना के केवल तीन राउंड शेष रहने के […]

धमतरी में कॉमन करैत के डसने से युवक की मौत, सोते समय बिस्तर में छिपे सांप ने बनाया शिकार

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कॉमन करैत के डसने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। परेवाडीह गांव में रविवार रात सो रहे विक्रम साहू को बिस्तर में छिपे करैत ने डस लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्नेक बाइट की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला परेवाडीह गांव का है, जहां कॉमन करैत के डसने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में भय और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान परेवाडीह निवासी विक्रम साहू के रूप में हुई […]

पश्चिम बंगाल में STF का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े आरोपी की गिरफ्तारी; नेताओं की रेकी और ब्लैकमेल की साजिश की जांच

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक संदिग्ध आतंकी एवं आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आदित्य सिंह उर्फ राज को हावड़ा से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी कथित तौर पर एक बड़े आपराधिक मॉड्यूल का हिस्सा था, जो नेताओं की रेकी, हनीट्रैप, ब्लैकमेल और अपहरण की साजिश रच रहा था। मामले की जांच जारी है। पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदित्य सिंह उर्फ राज को हावड़ा के बेलिलियस रोड स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आदित्य कथित तौर पर पहले गिरफ्तार […]

उत्तराखंड में भारी बारिश का असर: यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

  उत्तरकाशी। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से बाधित हो गए हैं। सड़कें खोलने का काम जारी है, जबकि मौसम विभाग ने सोमवार को कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी, जंगलचट्टी, बनास और बाड़िया समेत कई स्थानों पर मलबा और बड़े पत्थर (बोल्डर) आने से अवरुद्ध हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम युद्धस्तर पर सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी हुई है। वहीं, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी हेल्गूगाड़ के पास भूस्खलन के कारण बंद हो […]

राज्य में प्रशासनिक अराजकता हावी, अधिकारी सांसद को जो करना है कर लो की धमकी दे रहे – कांग्रेस

  रायपुर। प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता हावी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्थितियां इतनी बदतर हो चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल को एक वरिष्ठ अधिकारी कहता है, जो करना है कर लो। सोचिये जब बृजमोहन जैसे नेता की यह स्थिति है तो राज्य के अन्य विधायकों की जनप्रतिनिधियों की क्या सुनवाई होती होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर बिचारे तो प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ धरना प्रदर्शन तक कर चुके है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के एक वरिष्ठ सचिव के द्वारा राज्य के सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठतम […]

5 अगस्त को होगी CJP की कोर कमेटी की बैठक, आगे की रणनीति पर होगा मंथन

  दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी की अहम बैठक 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित होगी। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, आंदोलन की दिशा और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सीजेपी की कोर कमेटी की बैठक संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर होगी। बैठक में आंदोलन से जुड़े प्रमुख सदस्य शामिल होंगे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के अनुभवों की समीक्षा करते हुए आगे की कार्ययोजना तय करेंगे। कार्यकर्ताओं से मांगे गए सुझाव जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब एक महीने तक चले […]

दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, ‘चाकू लेकर आया था हमलावर’, सांसद ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) की दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति चाकू लेकर उन पर हमला करने पहुंचा था और यह उनकी हत्या की साजिश थी। घटना के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पप्पू यादव तक पहुंचने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान धक्कामुक्की हुई और बाद में पप्पू यादव के समर्थकों ने भी उस व्यक्ति को पकड़ लिया। घटना के बाद […]

गरियाबंद में एक माह से दहशत फैला रहे तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद

० केराबाहरा गांव में विशेष अभियान सफल, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर होगा आगे का निर्णय रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के केराबाहरा गांव में पिछले एक महीने से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने तेंदुए को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। रिहायशी इलाके में लगातार आवाजाही और पालतू मवेशियों पर हमले की घटनाओं के बाद विभाग ने विशेष अभियान चलाकर तेंदुए को पिंजरे में कैद किया। पूरे अभियान के दौरान तेंदुए को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची। वन मंत्री के निर्देश पर चला विशेष अभियान वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर गरियाबंद वनमंडल के अंतर्गत ग्राम केराबाहरा (ग्राम […]

IFS अधिकारी ओपी यादव बने छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, सरकार ने जारी किया पदोन्नति आदेश

  ० 1995 बैच के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी को HAG+ वेतनमान के साथ मुख्य वन्यजीव वार्डन की जिम्मेदारी रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 1995 बैच के वरिष्ठ अधिकारी ओपी यादव को पदोन्नत करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) नियुक्त किया है। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, ओपी यादव वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रधान मुख्य […]