कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख की सहायता, सीएम साय ने की घोषणा

0 दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले की निंदा की, महानदी जल विवाद, बस्तर विकास, रेल परियोजनाओं और कांग्रेस के आरोपों पर भी रखा पक्ष   रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा बस्तर पंडुम के विजेताओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री […]

Kawardha News: छात्रावास में 7वीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

० अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास की घटना के बाद बवाल, अधीक्षिका हटाई गई; मामले की जांच जारी कवर्धा। जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में कक्षा 7वीं की छात्रा की मौत के बाद लापरवाही के आरोपों को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर समय पर इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया है। वहीं, आदिम जाति कल्याण विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्रावास अधीक्षिका को पद से हटा दिया है। मामले की जांच जारी है। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में अध्ययनरत कक्षा 7वीं की छात्रा बबिता पन्द्राम की 27 जुलाई की रात अचानक तबीयत बिगड़ […]

Surajpur News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, नहाने गए थे दोनों बच्चे

० सूरजपुर के चम्पानगर गांव में हादसा, बारिश से बढ़ी तालाब की गहराई बनी हादसे की वजह; पुलिस जांच में जुटी सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चम्पानगर गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांव के तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। घंटों की खोजबीन […]

पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, संसद परिसर में प्रदर्शन को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

० जहांगीरपुरी थाने में शिकायत, संसद में साधु के वेश में किए गए विरोध प्रदर्शन की पुलिस ने शुरू की प्रारंभिक जांच नई दिल्ली। संसद परिसर में किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सूर्य मैथिल नामक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि सांसद के प्रदर्शन से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संसद परिसर में पप्पू यादव द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का तरीका और उसकी विषय-वस्तु धार्मिक भावनाओं को ठेस […]

Assam Flood: असम में बाढ़ से 1.92 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या बढ़कर 82 हुई

० शिवसागर, गोलाघाट समेत पांच जिले अब भी बाढ़ की चपेट में; राहत शिविरों में 13 हजार से अधिक लोग, सरकार ने बीमा कंपनियों और NBFC के साथ बैठक बुलाई   गुवाहाटी। असम में बाढ़ का कहर अभी भी जारी है। राज्य के शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव और चराइदेव जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। शनिवार को दो और लोगों की मौत के बाद बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल राज्य में 1.92 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि, गुरुवार की तुलना में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार दर्ज किया गया है। इसके बावजूद […]

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई वाहन बहे; छात्रू-किश्तवाड़ हाईवे बंद, स्कूलों की छुट्टी

  ० तेज बहाव और मलबे से संपत्तियों को नुकसान, फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं; प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा। श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में शनिवार को बादल फटने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। तेज पानी और मलबे के बहाव की चपेट में आने से कई वाहन बह गए, जबकि विभिन्न स्थानों पर संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बादल फटने के बाद क्षेत्र में अचानक पानी और मलबे का तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि राहत की […]

Big News : कुलगाम आतंकी हमला: घायल दूसरे छत्तीसगढ़ के मजदूर ने भी तोड़ा दम, दोनों की मौत

  ० ईंट भट्ठे पर काम कर रहे दो प्रवासी मजदूरों को आतंकियों ने बनाया था निशाना, हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली; सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तानी आतंकियों की भूमिका की जांच में जुटीं श्रीनगर/रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही इस हमले में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। दोनों छत्तीसगढ़ के निवासी थे और कुलगाम के केलम इलाके स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने दोनों मजदूरों पर गोलीबारी की थी। हमले में 24 वर्षीय दीपक रात्रे की मौके पर ही […]

Commercial LPG हुआ सस्ता : 19 किलो सिलेंडर के दाम में ₹200 से ज्यादा की कटौती,जानिए कितनी हुई कीमत

  ० दिल्ली में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये कम हुई कीमत; घरेलू 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं नई दिल्ली। महीने के पहले दिन आम लोगों के लिए राहत की खबर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है। नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 202 रुपये सस्ता होकर 2,728 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये घटकर 2,872.50 रुपये हो गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता होने […]

भरपूर खाद-बीज, डीबीटी से हजारों करोड़ की सहायता… कृषि क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

  ० कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले- किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने पर सरकार का फोकस; खाद-बीज, सिंचाई, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन में तेज प्रगति का दावा रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषि क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा पेश करते हुए दावा किया है कि राज्य में किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए आर्थिक सहायता, आधुनिक खेती, सिंचाई, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने विभागीय उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। 98 फीसदी […]

CGPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED की जांच तेज

० ईडी रिमांड खत्म होने के बाद विशेष अदालत में पेशी, भर्ती घोटाले और कथित मनी ट्रेल की जांच जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाला मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी की ईडी रिमांड समाप्त होने के बाद शुक्रवार को उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) मामले में कथित आर्थिक लेन-देन और मनी ट्रेल की जांच आगे बढ़ाएगा। गौरतलब है कि सीबीआई ने दो वर्ष पहले CGPSC भर्ती घोटाले में टामन सोनवानी को गिरफ्तार किया था। उनके साथ बजरंग पावर एंड स्टील लिमिटेड के निदेशक श्रवण […]