Big News : CBI के हत्थे चढ़ा रेलवे का सीनियर अफसर, रेलवे अफसर के घर छापेमारी में मिले ₹77 लाख कैश
० छापेमारी में घर से मिले ₹77 लाख कैश और ₹14 लाख के गहने, बिल पास करने के बदले मांगी थी रिश्वत रायपुर/भिलाई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) भिलाई में पदस्थ सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (Sr. DME) अनमोल उके को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उनके साथ एक बिचौलिए को भी पकड़ा गया है। CBI के मुताबिक, लंबित बिलों को पास करने के एवज में अधिकारी ने कथित तौर पर ₹2 लाख की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद रकम ₹1 लाख तय हुई।रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर ₹50 हजार लेते समय CBI ने […]



