Mumbai Landslide: घाटकोपर में तड़के बड़ा भूस्खलन, चॉल पर गिरा पहाड़ का हिस्सा; 2 की मौत, कई दबे

  मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच घाटकोपर इलाके में बुधवार तड़के बड़ा भूस्खलन हो गया। चिराग नगर इलाके में पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर गौसिया चॉल पर जा गिरा, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 6 से 8 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। तड़के करीब 4 बजे हुआ हादसा बताया जा रहा है कि घटना बुधवार तड़के करीब 4 बजे हुई। भारी बारिश के बीच पहाड़ का हिस्सा अचानक टूटकर चॉल पर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से कई लोग दब […]

JPSC-JSSC विवाद पर हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, 14वीं JPSC PT समेत कई परीक्षाएं रद्द, जांच के घेरे में JSSC CGL

  रांची। झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार को विधानसभा से बड़ी खबर सामने आई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार का बड़ा फैसला सामने रखा। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि छात्रों के भविष्य से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है। 14वीं JPSC PT रद्द करने का ऐलान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में घोषणा की कि 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा यानी PT को रद्द किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2023 और 2025 में JPSC की ओर से आयोजित परीक्षाओं को भी रद्द करने की […]

छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर टला बड़ा विमान हादसा : तकनीकी खराबी के कारण नहीं भर सका उड़ान; विमान में सवार थे नकुलनाथ और हरीश चौधरी

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह बड़ा विमान हादसा टल गया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर भोपाल के लिए उड़ान भरने वाला विमान इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ नहीं कर सका। समय रहते पायलट की सतर्कता से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। उड़ान से पहले सामने आई तकनीकी खराबी जानकारी के अनुसार, नकुलनाथ और हरीश चौधरी भोपाल में आयोजित कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पहुंचे थे। दोनों नेता विमान में सवार हो चुके थे और उड़ान की तैयारी पूरी हो चुकी थी। इंजन स्टार्ट होने के दौरान तकनीकी […]

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप: खाली बोगी से निकला धुआं, मौके पर पहुंची RPF; जांच के लिए समिति गठित

० प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास रेलवे साइडिंग में खड़ी थी बोगी, रेलवे ने आग लगने से किया इनकार जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास रेलवे साइडिंग में खड़ी एक खाली विभागीय बोगी से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं नजर आते ही रेलवे अधिकारियों और RPF की टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। रेलवे अधिकारियों ने फिलहाल बोगी में आग लगने की बात से इनकार किया है। बताया गया कि जिस कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया, वह सामान्य यात्रियों के लिए इस्तेमाल नहीं होता था। यह विभागीय […]

दुर्ग गुटखा कारोबारी पर 317 करोड़ की टैक्स-पेनल्टी, 90 दिन में जमा करनी होगी रकम; 12 संपत्तियों पर विभाग की नजर

० ‘सितार’ गुटखा कारोबार की पांच साल चली जांच के बाद GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, राशि जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्की की तैयारी दुर्ग। दुर्ग के चर्चित गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य जीएसटी विभाग ने उसके खिलाफ 317 करोड़ रुपये के टैक्स और पेनल्टी का आदेश जारी किया है। विभाग के आदेश के मुताबिक निर्धारित राशि 90 दिन के भीतर जमा करनी होगी। रकम जमा नहीं करने की स्थिति में विभाग चिन्हित संपत्तियों की कुर्की कर बकाया राशि की वसूली कर सकता है। पांच साल के कारोबार की जांच के बाद तय हुई राशि राज्य जीएसटी विभाग के मुताबिक प्रतिबंधित तंबाकू युक्त गुटखे […]

Palghar Earthquake: एक घंटे में दो बार कांपी धरती, 3.4 रही दोनों झटकों की तीव्रता; जान-माल का नुकसान नहीं

  पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार रात करीब एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। दोनों भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। लगातार दो झटकों से स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, प्रशासन के मुताबिक अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। एक घंटे के अंतराल में आए दो झटके जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, पहला भूकंप रात 10:04 बजे आया। इसके करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे फिर 3.4 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। 5 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद […]

रायपुर में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पहचान बनाने का आरोप; ATS-पुलिस कर रही पूछताछ

  रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर से पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में उसके पास मिले भारतीय दस्तावेजों के कथित तौर पर फर्जी होने की बात सामने आई है। 2000 में माता-पिता के साथ आया था रायपुर पुलिस के मुताबिक, शेख रेहान वर्ष 2000 में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। वह लंबे समय से राजधानी में रह रहा था और संजय नगर में किराये के मकान में रहता था। वह पेशे से मोटर मैकेनिक बताया जा रहा है। भारतीय पासपोर्ट और आधार […]

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया जज, ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा का हुआ तबादला

० सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला, अगस्त-सितंबर में 3 जजों की सेवानिवृत्ति के बीच नियुक्ति को माना जा रहा अहम बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के विभिन्न हाईकोर्ट में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा का तबादला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट कर दिया है। उन्हें सिविल, क्रिमिनल, सर्विस और संवैधानिक मामलों में करीब 26 वर्षों का न्यायिक अनुभव है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आने वाले दिनों में तीन जजों के सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर यह तबादला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगस्त में जस्टिस संजय एस. अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जबकि सितंबर में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सेवानिवृत्त होने वाले हैं।वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में […]

JPSC-JSSC Protest: छात्रों और सरकार की बैठक खत्म, 14वीं JPSC रद्द करने पर सहमति की चर्चा; 90 दिन में CID जांच की बात

  रांची। झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद कई अहम मुद्दों पर सहमति बनने की बात सामने आ रही है। हालांकि, सरकार या छात्र पक्ष की ओर से अभी तक बैठक के फैसलों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सामने आई जानकारियां फिलहाल प्रस्ताव और सूत्रों के हवाले से हैं। 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमति की चर्चा सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने पर सरकार की ओर से सहमति जताए जाने की बात सामने आई […]

West Bengal: ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव, बोतल और जूते फेंके; हिरासत में मौत के मामले को लेकर प्रदर्शन

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने काफिले को घेरकर कथित तौर पर पत्थर, पानी की बोतलें और जूते फेंके। ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने जा रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान स्थानीय पुलिस पर हिरासत में मौत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। ‘पुलिस की मौजूदगी में हुआ हमला’- ममता बनर्जी घटना के बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी […]