Nashik Earthquake: नासिक में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता; घरों की दीवारों में आई दरारें

  नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार रात और रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लगातार दो बार भूकंपीय गतिविधि दर्ज होने से जिले के कई इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई। कुछ घरों की दीवारों में दरारें आने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, प्रशासन के मुताबिक भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शनिवार रात 4.3 तीव्रता का भूकंप राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे नासिक में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके बाद रविवार सुबह 5:33 बजे 3.3 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। जमीन से 5 किलोमीटर नीचे […]

Chhattisgarh Teacher Transfer: शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 700 शिक्षकों का ट्रांसफर; 400 नाम रोके गए

० लंबे इंतजार के बाद जारी हुआ आदेश, अगले चरण में ऑनलाइन तबादले की व्यवस्था पर मंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानांतरण को लेकर शिक्षा विभाग ने आखिरकार आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय स्तर पर कई चरणों की जांच और परीक्षण के बाद करीब 700 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। वहीं, विभिन्न कारणों से करीब 400 शिक्षकों के नाम अंतिम सूची से बाहर कर दिए गए हैं। स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत तैयार प्रारंभिक सूची में करीब 1,600 शिक्षकों के नाम शामिल थे। बाद में विभागीय समीक्षा और समन्वय के बाद इसे घटाकर करीब 1,000 नामों की संशोधित सूची तैयार की गई। अंतिम परीक्षण […]

Jheeram Valley Attack: 13 साल बाद अंतिम दौर में झीरम घाटी नक्सली हमला केस, 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

  जगदलपुर। 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल बाद अब न्यायिक प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। मामले की अंतिम बहस 10 अगस्त को अदालत में होगी। अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत फैसला सुरक्षित रख सकती है या निर्णय सुनाने के लिए तारीख निर्धारित कर सकती है। झीरम घाटी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और सुरक्षाकर्मियों समेत बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी। 11 आरोपियों के खिलाफ चला अभियोजन जानकारी के अनुसार, झीरम घाटी हमले के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ […]

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष गिरफ्तार, भाजपा नेता की शिकायत पर कार्रवाई

  रायपुर। भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया है। मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायत में सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े हंसराज गोयल का नाम भी दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, फेसबुक पर अरुण पन्नालाल के नाम से भगवान शिव को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद शुक्रवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके घर का घेराव किया था। इसके बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना पहुंचे और […]

ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप : CBI कोर्ट का नोटिस, DGP और CBI निदेशक से मांगा जवाब

  रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब अंबिकापुर में पदस्थ एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा। मामले में शिकायतकर्ता ने दिल्ली की सीबीआई विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) और CBI निदेशक सहित संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन ठगी केस की जांच के दौरान रिश्वत मांगने का आरोप जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी आकाश कुमार के खिलाफ अंबिकापुर साइबर रेंज थाने में करीब 20.15 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज है। आकाश ने दिल्ली स्थित सीबीआई विशेष अदालत में दायर […]

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; 5 की मौत, बच्चे समेत घायलों का रेस्क्यू जारी

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी। वाहन में छह से सात लोग सवार थे। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अब तक पांच लोगों […]

NEET UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़े खुलासे, डिजिटल सबूतों से जुड़े आरोपी; NTA के तीन विशेषज्ञ जांच के घेरे में

  नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी ने डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला मजबूत होने का दावा किया है। चार्जशीट में पुणे की एक रिहायशी सोसायटी के एंट्री मैनेजमेंट ऐप के रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया गया है, जहां एनटीए के केमिस्ट्री विषय के विशेषज्ञ और आरोपी पी.वी. कुलकर्णी रहते थे। सीबीआई ने 28 जुलाई को विशेष अदालत में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। एजेंसी के अनुसार, सोसायटी के रिकॉर्ड में उन छात्रों की बायोमेट्रिक एंट्री दर्ज मिली, जो अप्रैल में कुलकर्णी द्वारा आयोजित […]

मोहला-मानपुर में फिर बाघ की दस्तक: खेत में बैल पर हमला, वनकर्मियों का भी हुआ आमना-सामना

  मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र के निडेली गांव में गुरुवार को बाघ ने खेत में चर रहे एक बैल पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बैल का वन विभाग ने इलाज कराया, लेकिन गहरे जख्मों के कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, किसान दसरू राम खेत में जोताई कर रहे थे। इसी दौरान खेत से कुछ दूरी पर मौजूद उनके बैल पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। […]

CJP का बड़ा ऐलान, अगले महीने देशभर में चलेगा ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान

  ० संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- जनता से सीधे संवाद कर जानेंगे देश का मिजाज, बेरोजगारी और शिक्षा को बनाएंगे राष्ट्रीय मुद्दा छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अगले महीने देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ नाम से जनसंवाद अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि इस अभियान के जरिए आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, बेरोजगारी, शिक्षा और देश के मौजूदा हालात पर उनकी राय जानी जाएगी। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी की कोर टीम की दो दिवसीय बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में दीपके ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता की आवाज सीधे सुनना और उसे […]

रायपुर पश्चिम के 36 सरकारी स्कूलों में लगे आधुनिक वॉटर कूलर, विधायक राजेश मूणत की पहल से हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

० करीब 25 लाख रुपये की लागत से पेयजल सुविधा सुदृढ़, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं पर भी विशेष फोकस रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत की पहल पर क्षेत्र के 36 शासकीय विद्यालयों में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से आधुनिक वॉटर कूलर स्थापित किए गए हैं। इस पहल से हजारों विद्यार्थियों को वर्षभर स्वच्छ और ठंडा पेयजल मिलेगा, वहीं स्कूलों में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी।   रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों के […]