रायपुर के पार्षद अमित दास का स्विमिंग पूल में दिल का दौरा पड़ने से निधन, कान्हा किसली में हुआ हादसा

रायपुर। Raipur के संतोषी नगर स्थित मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पार्षद अमित दास का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, अमित दास अपने दोस्तों के साथ Kanha Kisli National Park घूमने गए थे, जहां वे एक निजी रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। गुरुवार रात स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि नहाते समय उनके गले में पानी चला गया, जिसके बाद उनकी हालत और खराब हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत […]

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामला: सीबीआई ने पांच आरोपितों को अदालत में किया पेश

  नई दिल्ली। राउज एवेन्यू विशेष सीबीआई अदालत में सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पांच आरोपितों को पेश किया। सभी आरोपितों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में महाराष्ट्र के नासिक निवासी शुभम खैरनार, जयपुर के मंगलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल तथा गुरुग्राम निवासी यश यादव शामिल हैं। जांच एजेंसी शुभम खैरनार को मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर आई। सीबीआई ने अदालत को बताया कि मामले में कई राज्यों के लोगों की संलिप्तता सामने आने की आशंका है। एजेंसी के अनुसार, मामले की गहराई से जांच और अन्य आरोपितों तक पहुंचने के लिए हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। […]

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पब्लिक इवेंट पर रोक और ऊर्जा बचत अभियान शुरू

  दिल्ली। Delhi की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने प्रशासनिक और ऊर्जा संरक्षण से जुड़े कई अहम फैसलों की घोषणा की है। इन आदेशों के तहत सरकारी कामकाज, परिवहन व्यवस्था और सार्वजनिक आयोजनों में बड़े बदलाव किए गए हैं। हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 50 प्रतिशत बैठकों को ऑनलाइन करने की सलाह दी गई है। आवश्यक सेवाओं को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है। सरकारी खर्च और ईंधन उपयोग में कटौती आदेश में कहा गया है कि विभिन्न विभागों […]

दल्ली राजहरा हादसे में बड़ी कार्रवाई, BSP के दो अधिकारी निलंबित, 3 मजदूरों की हुई थी मौत

  दल्लीराजहरा। Dalli Rajhara में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। लापरवाही के आरोप में Steel Authority of India Limited की इकाई BSP के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउंड स्थित दास पान ठेला के सामने सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत खुदाई का काम चल रहा था। जेसीबी और चेन माउंट मशीन की मदद से गहरी खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे […]

चुनाव आयोग ने शुरू किया मतदाता सूची पुनरीक्षण का तीसरा चरण, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा अभियान

  दिल्ली। Election Commission of India ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। इस चरण के तहत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का व्यापक पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग के अनुसार यह प्रक्रिया जनगणना के तहत चल रही गृह-सूचीकरण व्यवस्था के साथ समन्वय में संचालित की जाएगी। घर-घर जाकर होगा सत्यापन चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) लगभग 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल […]

Big Breaking : वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, चुनाव परिणाम के 10 दिन बाद कांग्रेस ने सीएम का किया ऐलान

  दिल्ली। केरल की राजनीति में लंबे समय से चल रही बैठकों, चर्चाओं और अंदरूनी खींचतान के बाद कांग्रेस ने कथित तौर पर बड़ा फैसला लेते हुए वीडी सतीशन को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दीपादास मुंशी, मुकुल वासनिक और अजय माकन ने उनके नाम की घोषणा किए जाने का दावा किया गया है। 10 दिन बाद CM के नाम का एलान मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कई दिनों से कांग्रेस के भीतर लगातार चर्चा चल रही थी। तिरुवनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक नेताओं की बैठकों और लॉबिंग का दौर जारी था। आखिरी समय तक यह तय नहीं माना जा रहा था […]

जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता: आम की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा 1 करोड़ का 207 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कांसाबेल थाना क्षेत्र के दोकड़ा चौकी अंतर्गत पुलिस ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम देवरी और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान संदिग्ध सफेद पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान […]

रील बनाने के चक्कर में नदी में कूदा ,48 घंटे बाद मिला शव, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

कोरबा। रील बनाने के दौरान जान गंवाने वाले युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र की अहिरन नदी की है, जहां 25 वर्षीय निखिल सिंह की डूबने से मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार, निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगाई, जिसका वीडियो उसके दोस्तों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया जा रहा था। छलांग लगाने के बाद युवक करीब तीन मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन उसके दोस्त यह समझते रहे कि […]

Big News : जांजगीर-चांपा में चार लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

  जांजगीर-चांपा | जिले के ग्राम भवंतरा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ जब निर्माणाधीन मकान पर काम करने पहुंचे एक मिस्त्री ने चारों को खाट पर बेसुध हालत में पड़ा देखा। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग नए मकान के निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे और वहीं […]

UP Weather : यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 96 मौतें; कई जिलों में भारी तबाही, रेल सेवा भी प्रभावित

वाराणसी। Uttar Pradesh में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के चलते पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अलग-अलग हादसों में अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मौतें Varanasi, Prayagraj और कानपुर मंडल में दर्ज की गई हैं। कई जिलों में भारी नुकसान आंधी और बारिश से ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए। खेतों में खड़ी फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। धूल भरी आंधी और बारिश के कारण कई सड़कों पर […]