5 अगस्त को होगी CJP की कोर कमेटी की बैठक, आगे की रणनीति पर होगा मंथन

  दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी की अहम बैठक 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित होगी। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, आंदोलन की दिशा और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सीजेपी की कोर कमेटी की बैठक संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर होगी। बैठक में आंदोलन से जुड़े प्रमुख सदस्य शामिल होंगे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के अनुभवों की समीक्षा करते हुए आगे की कार्ययोजना तय करेंगे। कार्यकर्ताओं से मांगे गए सुझाव जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब एक महीने तक चले […]

दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, ‘चाकू लेकर आया था हमलावर’, सांसद ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) की दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति चाकू लेकर उन पर हमला करने पहुंचा था और यह उनकी हत्या की साजिश थी। घटना के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पप्पू यादव तक पहुंचने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान धक्कामुक्की हुई और बाद में पप्पू यादव के समर्थकों ने भी उस व्यक्ति को पकड़ लिया। घटना के बाद […]

गरियाबंद में एक माह से दहशत फैला रहे तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद

० केराबाहरा गांव में विशेष अभियान सफल, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर होगा आगे का निर्णय रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के केराबाहरा गांव में पिछले एक महीने से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने तेंदुए को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। रिहायशी इलाके में लगातार आवाजाही और पालतू मवेशियों पर हमले की घटनाओं के बाद विभाग ने विशेष अभियान चलाकर तेंदुए को पिंजरे में कैद किया। पूरे अभियान के दौरान तेंदुए को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची। वन मंत्री के निर्देश पर चला विशेष अभियान वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर गरियाबंद वनमंडल के अंतर्गत ग्राम केराबाहरा (ग्राम […]

IFS अधिकारी ओपी यादव बने छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, सरकार ने जारी किया पदोन्नति आदेश

  ० 1995 बैच के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी को HAG+ वेतनमान के साथ मुख्य वन्यजीव वार्डन की जिम्मेदारी रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 1995 बैच के वरिष्ठ अधिकारी ओपी यादव को पदोन्नत करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) नियुक्त किया है। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, ओपी यादव वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रधान मुख्य […]

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख की सहायता, सीएम साय ने की घोषणा

0 दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले की निंदा की, महानदी जल विवाद, बस्तर विकास, रेल परियोजनाओं और कांग्रेस के आरोपों पर भी रखा पक्ष   रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा बस्तर पंडुम के विजेताओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री […]

Kawardha News: छात्रावास में 7वीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

० अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास की घटना के बाद बवाल, अधीक्षिका हटाई गई; मामले की जांच जारी कवर्धा। जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में कक्षा 7वीं की छात्रा की मौत के बाद लापरवाही के आरोपों को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर समय पर इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया है। वहीं, आदिम जाति कल्याण विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्रावास अधीक्षिका को पद से हटा दिया है। मामले की जांच जारी है। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में अध्ययनरत कक्षा 7वीं की छात्रा बबिता पन्द्राम की 27 जुलाई की रात अचानक तबीयत बिगड़ […]

Surajpur News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, नहाने गए थे दोनों बच्चे

० सूरजपुर के चम्पानगर गांव में हादसा, बारिश से बढ़ी तालाब की गहराई बनी हादसे की वजह; पुलिस जांच में जुटी सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चम्पानगर गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांव के तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। घंटों की खोजबीन […]

पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, संसद परिसर में प्रदर्शन को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

० जहांगीरपुरी थाने में शिकायत, संसद में साधु के वेश में किए गए विरोध प्रदर्शन की पुलिस ने शुरू की प्रारंभिक जांच नई दिल्ली। संसद परिसर में किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सूर्य मैथिल नामक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि सांसद के प्रदर्शन से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संसद परिसर में पप्पू यादव द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का तरीका और उसकी विषय-वस्तु धार्मिक भावनाओं को ठेस […]

Assam Flood: असम में बाढ़ से 1.92 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या बढ़कर 82 हुई

० शिवसागर, गोलाघाट समेत पांच जिले अब भी बाढ़ की चपेट में; राहत शिविरों में 13 हजार से अधिक लोग, सरकार ने बीमा कंपनियों और NBFC के साथ बैठक बुलाई   गुवाहाटी। असम में बाढ़ का कहर अभी भी जारी है। राज्य के शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव और चराइदेव जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। शनिवार को दो और लोगों की मौत के बाद बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल राज्य में 1.92 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि, गुरुवार की तुलना में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार दर्ज किया गया है। इसके बावजूद […]

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई वाहन बहे; छात्रू-किश्तवाड़ हाईवे बंद, स्कूलों की छुट्टी

  ० तेज बहाव और मलबे से संपत्तियों को नुकसान, फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं; प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा। श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में शनिवार को बादल फटने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। तेज पानी और मलबे के बहाव की चपेट में आने से कई वाहन बह गए, जबकि विभिन्न स्थानों पर संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बादल फटने के बाद क्षेत्र में अचानक पानी और मलबे का तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि राहत की […]