#राष्ट्रीय

साल का पहला चक्रवाती तूफान मोका देने वाला है दस्तक, अगले 5 दिनों के लिए जारी किया गया अलर्ट

Advertisement Carousel

नेशनल न्यूज़। भारत में इस साल के पहले तूफान मोका के आने की आहट सुनाई देने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अभी इस चक्रवाती तूफान के रास्ते के बारे में जानकारी नहीं हैं। इसके बावजूद एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह तूफान तबाही मचा सकता है। यह 2022 में आए चक्रवाती तूफान ‘असानी’ जैसा हो सकता है। इसके आने से 10 मई को कुछ जगहों पर 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।



कल से दिखेगा तूफान का असर
IMD के अलर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर 6 मई को चक्रवात डिवेलप हो सकता है। 7 मई को यहां हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। 8 मई को यह उत्तर दिशा में मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। चक्रवाती तूफान के रास्ते और उसकी तीव्रता के बारे में ज्यादा जानकारी 7 मई को पता चलेगी।

अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट
– 7 और 8 मई को अंडमान-निकोबार में ज्यादातर जगह हल्की बारिश होगी।
– कुछ जगहों पर भारी से तेज भारी बारिश होने की संभावना भी है।
– 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
– 10 मई की यह रफ्तार 80 किमी/घंटा पहुंच सकती है

मौसम विभाग ने दी सलाह
– 7 मई से मछुआरों, छोटे जहाज, नावों और ट्रेवलर को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से दूर रहने की सलाह दी गई है।
– जो लोग यहां है वे 7 मई से पहले सुरक्षित जगहों पर पहुंच जाएं।
– टूरिजम, शिपिंग और अन्य गतिविधियों को 8-11 मई तक रेगुलेट करने की सलाह दी गई है।