#प्रदेश

कल होगा साय मंत्रीमंडल का विस्तार, राज्यपाल रमेन डेका नए मंत्रियों को दिलाएंगे शपथ

Advertisement Carousel

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका कल सुबह 10:30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे। दरअसल, सभी विधायकों को राजभवन से बुलावा आ गया है। कल सुबह 10:30 बजे सभी विधायक राजभवन जाएंगे। बीजेपी ने सभी विधायकों को पत्र भेजकर राजभवन बुलाया है।



आपको बता दें कि कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए विधायक साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अबतक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मीडिया में कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव का नाम शामिल है।