#crime #राष्ट्रीय

Doctor Rape Case : महिला डॉक्टर के शरीर पर 26 गंभीर जख्म के निशान, हत्यारों का मुख्य उद्देश्य मारना

Advertisement Carousel

कोलकाता। कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।



गुरुवार को सीबीआई ने दावा किया कि दरिंदगी की शिकार प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के शरीर पर सामूहिक पिटाई जैसे 26 गंभीर जख्म के निशान थे। जांचकर्ताओं का दावा है कि किसी के लिए भी अकेले इस तरह से किसी शख्स को चोट पहुंचाना असंभव है।

सीबीआई जांचकर्ताओं ने बताया कि ऐसा लगता है कि हत्यारे या हत्यारों का मुख्य उद्देश्य महिला चिकित्सक को मारना था। उनका प्रारंभिक अनुमान है कि जांच में जानबूझकर धुंध पैदा करने के लिए दुष्कर्म की घटना को सामने लाया गया है।