राज्य के समस्त ऊर्जा शिक्षा उद्यान अब होंगे नेट जीरो….

• ऊर्जा शिक्षा उद्यान राजनांदगाव एवं बिलासपुर में 50-50 कि.वॉट ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित • शेष ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में स्थापना कार्य प्रगतिरत्। बिजली बिल में होगी भारी बचत और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा.. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सौर ऊर्जा की दिशा में अग्रसर हो रहा है। इसी परिकल्पना को साकार करते हुए क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में क्रेडा द्वारा प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बस्तर, कोटमीसोनार (जांजगीर-चांपा) एवं पाटन में 07 ऊर्जा शिक्षा उद्यानों की स्थापना की गई है एवं उनका सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। […]