Close

सियान सदन के वृद्धजनों ने की विधायक रोहित साहू के दीर्घायु जीवन की कामना

० भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक के जन्मदिन के अवसर सियान सेवा सदन पहुंच किए फल वितरण

गरियाबंद। रविवार को राजिम विधायक रोहित साहू के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने भिलाई स्थित सियान सेवा सदन पहुंच वृद्धजनों को फल वितरण किए। वृद्धजनों का साल भेट कर सम्मान किया। मौके वृद्धजनों ने विधायक रोहित साहू के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके पहले भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने वृद्धजनों को विधायक रोहित साहू ओर जन्मदिन की जानकारी दी।

साथ ही उनका कुशलक्षेम भी जाना। वही अजय रोहरा ने जब क्षेत्र का विधायक कौन है, पूछा तो वृद्धजनों ने एक आवाज में जवाब दिया कि रोहित साहू, हम जानते है। सरल सौम्य व्यवहार के धनी। इस अवसर पर भाजयुमो नेता अजय रोहरा, जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी, भाजपा आईटीसेल के जिला संयोजक सागर मयाणी भी मौजूद थे।

scroll to top