Close

अनोखे ‘लॉन्च’ का गवाह बनेगा श्रीहरिकोटा,13 जुलाई को लॉन्च होगा भारत का चंद्रयान-3

नेशनल डेस्क। भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्रमा मिशन के लिए चंद्रयान-3 के अगले सप्ताह रवाना होने से कुछ घंटे पहले श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) में ‘रॉकेट लॉन्चपैड’ एक अनोखे ‘लॉन्च’ का गवाह बनेगा। यह किसी रॉकेट का प्रक्षेपण (लॉन्च) नहीं, बल्कि एक किताब का विमोचन (लॉन्च) होगा। सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन किताब ‘प्रिज्म: द एन्सेस्ट्रल एबोड ऑफ रेनबो’ का SDSC-SHAR पर विमोचन किया जाएगा। यह किताब विज्ञान संबंधित लेखों का संग्रह है। SDSC-SHAR पर ही 13 जुलाई को LVM-III से चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित किया जाएगा।

सोमनाथ ने कहा कि पुस्तक में 50 लेख हैं और उनमें विज्ञान के महत्वपूर्ण विषयों को गहराई से बयां किया गया है। उनके अनुसार, यह किताब विज्ञान के सौंदर्य और काव्यात्मक पहलुओं की खोज है। इसरो के प्रमुख ने कहा, ‘‘किताब में अंतरिक्ष और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अलावा ऐसे कई अन्य विषयों को काव्यात्मक ढंग से बयां किया गया है। जिस बात ने मुझे सबसे अधिक आकर्षित किया, वह है इसकी प्रस्तुति तथा इसकी सुंदर भाषा। ” सोमनाथ ने कहा कि यह पुस्तक आम लोगों को विज्ञान के साथ संबंध विकसित करने और इसकी सुंदरता को गहराई से महसूस करने में मदद करेगी। कई बार राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार जीत चुके मनकारा ने छह फिल्में और 685 वृत्तचित्र बनाए हैं।

scroll to top