Close

जांजगीर में दिल दहलाने वाला हादसा: तीन परिवार के 4 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, गए थे नहाने


Ad
R.O. No. 13250/32

जांजगीर -चांपा। जांजगीर चांपा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में शनिवार को तालाब में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वाले चारों बच्चे तीन अलग-अलग परिवारों से थे। इनमें एक भाई-बहन भी शामिल हैं। बच्चे 5 से 8 साल की उम्र के थे। गांव के तालाब में खेलने और नहाने गए थे, लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था। जैसे ही बच्चे पानी में उतरे, गहराई में फंस गए और डूबने लगे। आसपास के लोगों को जैसे ही पता चला, गांव में हड़कंप मच गया।



परिजनों का बुरा हाल,गांव में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। चारों मासूमों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है। गांव वालों ने बताया कि बच्चे घर से खेलने के बहाने निकले थे और पास के तालाब में चले गए थे।

जैसे ही हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, बलौदा थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। चारों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ भी की है।

 

scroll to top