Close

आगामी पंचायत चुनाव एवं नगर पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें -पिंकी शाह

० भाजपा मंडल मगरलोड की विस्तृत कार्यसमिति की हुई बैठक

धमतरी। प्रदेश एवम जिला के निर्देश पर भाजपा मंडल मगरलोड का बैठक भाजपा कार्यालय मगरलोड में बैठक प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा पिंकी शिवराज शाह,मंडल प्रभारी राजेंन्द्र गोलछा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बैठक की शुरुवात राष्ट्रीय गीत से प्रारंभ हुआ और राष्ट्रगान से समापन हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता के आसंदी से श्रीमती पिंकी शिवराज शाह ने कहा की कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत से प्रदेश और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनी है। केंद्र में एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एतिहासिक कार्य हुए हैं वहीं प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पुरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है लेकिन दुसरी ओर विपक्ष हमेशा सरकार के विरुद्ध अनर्गल अफवाह फ़ैला कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। चुनाव के दौरान भी विपक्ष सरकार के विरुद्ध नेरिटिव फैलाने का प्रयास किया।आप सब कार्यकर्ता एक जूट होकर आगामी पंचायत एवं नगर पंचायत चुनाव जीताने के कमर कस कर तैयार हो जाएं।

प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। विधानसभा चुनाव में जारी किए घोषणा पत्र में लगभग अस्सी प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला भाजपा मंत्री एवं मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं के सहयोग से आप कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत से पहली बार लोकसभा चुनाव में हम सब मंगरलोड मंडल के पचहत्तर बुथों में लगभग साढ़े तीन हजार मतों से विजयी हुए हैं।आप सब बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहें। भारतीय जनता पार्टी में संगठन का कार्य निरंतर चलते रहता है।आप लोग प्रदेश और जिला नेतृत्व द्वारा दिए कार्यक्रम को करते हुए संगठन को मजबूत करें।

बैठक राष्ट्रीय गीत के साथ प्रारंभ किया गया। बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का पठन , राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता परिवार से जिनका पिछले दिनों निधन हुआ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

scroll to top