Close

आज का इतिहास 30 अगस्त : भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म 30 अगस्त 1941 को हुआ

भारत में प्रत्येक वर्ष 30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और बेरोज़गारों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनाया जाता है। राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस भारत में छोटे उद्योगों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। बता दें कि लघु उद्योग देश के आर्थिक विकास में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 30 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 30 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

30 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास
1559- अकबर का पुत्र एवं मुग़ल वंश का शासक जहांगीर “सलीम” का जन्म 30 अगस्त 1559 को हुआ।
1659- मुग़ल बादशाह शाहजहां और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र दारा शिकोह का निधन 30 अगस्त 1659 को हुआ।
1888- भारत की आज़ादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म 30 अगस्त 1888 को हुआ।
1895- भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म 30 अगस्त 1895 को हुआ।
1903- हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म 30 अगस्त 1903 को हुआ।
1923- भारतीय गीतकार शैलेन्द्र का जन्म 30 अगस्त 1923 को हुआ।
1928- द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की स्थापना 30 अगस्त 1928 को हुई।
1941- भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म 30 अगस्त 1941 को हुआ।
1947- भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन 30 अगस्त 1947 में हुआ।
1952- भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन 30 अगस्त 1952 को हुआ।
1976- हिन्दी साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का निधन 30 अगस्त 1976 को हुआ।
2003- समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव 30 अगस्त 2003 में तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2008- प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन 30 अगस्त 2008 को हुआ।
2009- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 30 अगस्त 2009 में चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया।
2011- हिंदी विकिपीडिया एक लाख का आंकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया संस्करण 30 अगस्त 2011 में बना।
2014- प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन 30 अगस्त 2014 को हुआ।

scroll to top