Close

आज का इतिहास 22 सितंबर : कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त हुआ था

आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा युद्धविराम के आह्वान के बाद कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त हुआ। इस युद्ध को शुरू करने की आधिकारिक घोषणा भारत द्वारा 6 सितंबर को की गई थी। आज के इस लेख में हम आपको 22 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 22 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

22 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1539- सिख समुदाय के पहले गुरु नानक देव जी का पंजाब के करतारपुर में 22 सितंबर 1539 को निधन हुआ। जिन्होंने सिख धर्म की स्थापना की थी।
1791- भारतीय भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन 22 सितंबर 1791 को हुआ।
1869- भारतीय समाज सुधारक वीएस श्रीनिवास शास्त्री का जन्म 22 सितंबर 1869 को हुआ।
1914- 22 सितंबर 1914 को मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।
1950- भारत के सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के संस्थापक पवन कुमार चामलिंग का जन्म 22 सितंबर 1950 को हुआ।
1977- अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने 1977 में कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
1979- जमियत ए इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन 22 सितंबर 1979 को हुआ।
1988- नेशनल ज्‍योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन आज ही के दिन 22 सितंबर 1988 में शुरू हुआ।
1991- हिंदी व मराठी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का निधन 22 सितंबर 1991 को हुआ।
2008- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह 22 सितंबर 2008 को अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।
2011- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन 22 सितंबर 2011 को हुआ।
2011- भारतीय योजना आयोग ने 22 सितंबर 2011 को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गावों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया।

scroll to top