Close

LIVE Haryana Election 2024: 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों ने किया मत का प्रयोग

चंडीगढ़। हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक चलेगी। परिणाम 8 अक्टूबर को आएगा। प्रदेश में कुल वोटर 2.03 करोड़ हैं। इनमें 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं। इस चुनाव में 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 930 पुरुष और 101 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिसमें 421 पुरुष और 41 महिला उम्मीदवार हैं।

 

– सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने डाला वोट

– हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डाला वोट

– पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने पिता अजय चौटाला के साथ किया मतदान

 

– आदमपुर मंडी में कुलदीप बिश्नोई ने परिवार सहित डाला वोट

 

– Wrestler व कांग्रेस उम्मीदवार Vinesh Phogat ने डाला वोट

 

– हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चौ चंद्रमोहन ने किया मतदान

 

– भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने डाला वोट

 

– पिस्टल क्वीन मनु भाकर ने झज्जर में किया मतदान

 

– मनोहर लाल खट्‌टर ने सबसे पहले डाला वोट

हरियाणा में सुबह 7 बजे सभी सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। सबसे पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वोट डाला। उन्होंने करनाल के प्रेम नगर स्थित 182 बूथ नंबर पर वोट डाला।

बताया जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा के अलावा जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल और आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में है। भाजपा और AAP को छोड़कर अन्य सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने CPI-M के साथ एक सीट पर गठबंधन किया है। वहीं जजपा, सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (ASP) और इनेलो, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

प्रदेश में कुल 20,632 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चुनाव के दौरान 3740 पोलिंग बूथों को क्रिटिकल कैटेगरी में रखा गया है। इन बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स और एक्स्ट्रा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। यह पहली बार है कि सभी पोलिंग बूथों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी जिला मुख्यालयों के साथ ही ECI के चंडीगढ़ मुख्यालय से की जाएगी। वायरलेस की भी व्यवस्था पोलिंग बूथों पर की गई है, इससे सूचनाओं का बेहतर तालमेल बनाया गया है।

scroll to top