Close

आज का इतिहास 9 जनवरी : भारत के विकास में अनिवासी भारतीय समुदाय के योगदान को उजागर करने के लिए एनआरआई दिवस मनाया जाता है

प्रवासी भारतीय दिवस या एनआरआई दिवस औपचारिक रूप से हर 9 जनवरी को मनाया जाता है। एनआरआई दिवस उस दिन को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है जब महात्मा गांधी 1915 में दक्षिण अफ्रीका से मुंबई, भारत लौटे थे। दरअसल, यह दिन भारत के विकास में अनिवासी भारतीय समुदाय के योगदान को उजागर करने के लिए भी मनाया जाता है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 9 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

9 जनवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास
1889 – हिन्दी उपन्यासकार और नाटककार वृंदावन लाल वर्मा का जन्म 9 जनवरी 1889 को हुआ था।
1923 – भारत में स्वराज राजनीतिक दल की स्थापना 9 जनवरी 1923 को चित्तरंजन दास के अध्यक्ष और मोतीलाल नेहरू के सचिव के रूप में हुई।
1923 – भारतीय सिविल सेवा में शामिल होने वाले पहले भारतीय सत्येंद्रनाथ टैगोर का निधन 9 जनवरी 1923 को हुआ था।
1927 – भारत के विख्यात गढ़वाली पर्यावरणविद और चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी 1927 को हुआ था।
1933 – तमिल कवि, लेखक और कार्यकर्ता कविगनार मीनवन का जन्म 9 जनवरी 1933 को हुआ था।
1945 – सर छोटू राम ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ थे, जिनकी मृत्यु 9 जनवरी 1945 को हुई थी।
1955 – भारतीय राजनयिक और राजनीतिज्ञ सुब्रह्मण्यम जयशंकर जो भारत सरकार के वर्तमान विदेश मंत्री हैं। इनका जन्म 9 जनवरी 1955 को हुआ था।
1965 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, अभिनेत्री, नृत्यांगना और कोरियोग्राफर फराह खान का जन्म 9 जनवरी 1965 को हुआ था।
1974 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्देशक, पटकथा लेखक, पार्श्व गायक और टेलीविज़न होस्ट फ़रहान अख़्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को हुआ था।
1982 -भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई एमटीवी वीजे, अभिनेत्री और गायिका अनुषा दांडेकर का जन्म 9 जनवरी 1982 को हुआ था।

1983 – भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेता शरद मल्होत्रा का जन्म 9 जनवरी 1983 को हुआ था।
1996 – फीयरलेस नादिया एक भारतीय अभिनेत्री और ऑस्ट्रेलियाई मूल की स्टंटवूमन थीं जिन्हें नकाबपोश के रूप में सबसे ज्यादा याद किया जाता है। इनका निधन 9 जनवरी 1996 को हुआ था।
2000 – असम की भारतीय धाविका हिमा दास का जन्म 9 जनवरी 2000 को हुआ था।
2002 – अमेरिकी संगीत पुरस्कारों में माइकल जैक्सन को 9जनवरी 2022 को सदी के कलाकार का पुरस्कार मिला।
2004 – निसीम एजेकील एक भारतीय यहूदी कवि, अभिनेता, नाटककार, संपादक और कला समीक्षक थे। जिनकी मृत्यु 9 जनवरी 2004 को हुआ था।
2010 – विलायतस्सेरी मुल्लमबलथ बालचंद्रन केरल के एक खेल लेखक थे, जिनका निधन 9 जनवरी 2010 को हुआ था।

scroll to top