Rajyasabha Voting Live: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, 15 सीटों के लिए हो रही वोटिंग

नेशनल न्यूज़। राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वोट डाला। राज्यसभा चुनाव के लिए बेंगलुरु के पोलिंग बूथ पर तैयारियां पूरी। मतदान शुरू हुआ।
राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में बने पोलिंग बूथ पर अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 56 राज्सभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की थी। इनमें से 12 राज्यों में भाजपा के 20 उम्मीदवार समेत कुल 41 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। आज सिर्फ उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है।