आज का इतिहास 23 मार्च : आज ही के दिन हुई थी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी

यूं तो इतिहास में 23 मार्च के दिन देश और दुनिया की कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं लेकिन भगत सिंह, उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। वर्ष 1931 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को ही फांसी दी गई थी।
23 मार्च को हुईं अन्य अहम घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-
1880 : भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता बसंती देवी का जन्म हुआ।
1910: स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिंतक और समाजवादी राजनेता डॉ. राममनोहर लोहिया का जन्म हुआ।
1956: आज के दिन पाकिस्तान पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
1996: ताइवान में पहली बार प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।