Close

बीजेपी ने जारी की पांचवीं लिस्ट, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को तो मेरठ से `राम` अरुण गोविल को बनाया प्रत्याशी

नेशनल न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। पांचवी लिस्ट में बीजेपी ने पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। मेरठ से रामायण के राम अरुण गोविल को टिकट मिला है। वहीं नवीन जिंदल को भी बीजेपी भी शामिल होते ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बक्सर से कटा टिकट, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से मिला टिकट। बीजेपी ने पांचवी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों को जगह दी है। कई सांसदों के टिकट भी काटे गए हैं।

भाजपा ने सीता सोरेन को झारखंड की दुमका सीट से उम्मीदवार बनाया। उत्तर कन्नड़ सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का टिकट कटा। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबलपुर से और संबित पात्रा को पुरी से उम्मीदवार बनाया है। लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को भाजपा ने मेरठ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया।

scroll to top