Close

मैनपुर ब्लॉक में करोड़ों की लागत से गौठान का निर्माण, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सब पड़ा है वीरान, धीेरे- धीरे सभी चीजें हो रही गायब

० लगभग 8.75 करोड खर्च कर निर्माण किए गये 75 गौठान की स्थिति बद से बदत्तर, अधिकांश गौठान भ्रष्टाचार के भेंट चढे

० गौठानो से लगातार गायब हो रहे सौर प्लेट, सेड, फैसिंग तार, कवेलू

० कई गौठानों में भारी भ्रष्टाचार बगैर निर्माण किए राशि आहरण शिकायत के बाद नहीं जांच

गरियाबंद।छत्तीसगढ प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद लाखो करोड़ो रूपये खर्च कर निर्माण किये गये, गौठान विरान पडे हुए है और तो और इन गौठानो में अधुरे निर्माण कार्यो के बाद कई पंचायतो में राशि आहरण करने की शिकायत भी हुआ था इसके बाद भी अब तक न तो जांच हुई और न ही इस मामले में कार्यवाही हुई जिसके चलते क्षेत्र के लोगो में आक्रोश देखने को मिल रहा है, वही अब गौठान के तरफ ग्राम पंचायत और अधिकारियों द्वारा ध्यान नही देने के कारण गौठानो में लाखों करोडो खर्च कर लगाये गये सोलर पैनल, फैसिंग तार, कवेलू, सेड , दरवाजे धीरे धीरे गायब होने लगे है, लेकिन इस शासकीय सम्पत्ति को सुरक्षित रखने के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई प्रयास नही किया जा रहा है, जो अनेक संदेह को जन्म देता है।

गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत 75 ग्राम पंचायतो में लगभग 8.75 करोड रूपये खर्च कर गौठान का निर्माण किया गया है इन गौठानो में वर्मी टैंक, बकरी पालन सेड, पशु पालन सेड, कोटना, बैठने की व्यवस्था, खाद निर्माण, केचुआ निर्माण, पैरा रखने के लिए मचान, पैरा काटने का मशीन, शौचालय के साथ साथ चारो तरफ फैंसिग तार लगाकर घेराव किया गया है, गौठान निर्माण कार्य में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग मद से राशि खर्च किया गया और तो और पंचायत में अन्य विकास कार्यों के लिए आए पैसों को भी कई गौठान में खर्च कर दिया गया है, विभागीय सूत्रों का दावा है गोठान निर्माण करोडो रूपये खर्च किया जाता है जबकि कई गौठानो में पर्याप्त वर्मी टैंक ,शेड निर्माण और अन्य जरूरी निर्माण नही करने के साथ ही पूरे निर्माण कार्यो का राशि आहरण कर लेने की शिकायत डेढ वर्ष पहले ही जनपद पंचायत मैनपुर में किया गया था इसके बावजूद भी अब तक इन मामलो में न जांच हुआ और न ही कार्यवाही हुई, वही दुसरी ओर छत्तीसगढ मेें सत्ता परिवर्तन के बाद यहा सभी गौठान विरान हो गये है, और बद से बदत्तर स्थिति मे पहुच गए है, और अब तो ग्राम पंचायतो के द्वारा गौठानो के तरफ ध्यान नही दिया जा रहा है,जिसके कारण लगातार लाखो करोडो खर्च कर निर्माण किये गये गौठानों से सरकारी सम्पति धीरे धीरे गायब होने लगी है, जिसके लिए जिम्मेदारी तय होना चाहिए और सरकारी सम्पति को सुरक्षित रखने के लिए कोई ठोस निर्णय लेने की जरूरत है।

मैनपुर जनपद पंचायत के इन ग्राम पंचायतो में किया गया है गौठान निर्माण

जनपद पंचायत मैनपुर मनरेगा परियोजना अधिकारी रमेश कंवर ने बताया कि प्रथम फेस में जो गौठान का निर्माण किया गया जैसे भाठीगढ, कुल्हाडीघाट, बुडगेलटप्पा, फरसरा यहा 03 से 04 एकड जमीन मे लगभग 09 से 10 लाख रूपये खर्च किया गया है, उन्होने बताया कि दुसरे और तीसरे चरण में जो गौठान निर्माण किया गया है, वह 02 से 03 लाख तक खर्च किया गया है, मैनपुर विकासखण्ड में कुल्हाडीघाट, भाठीगढ, भुतबेडा, फरसरा, धारनीधोडा, जिडार, तौरेगा, साहेबिनकछार, तुहामेटा, गरहाडीह, अडगडी, कुचेंगा, गोना, बोईगांव, छोटेगोबरा, कोदोभाठा, मैनपुरकला, हरदीभाठा, खरीपथरा, चिखली, घुमरापदर, उसरीजोर, बजाडी, भैसमुडी, अमांड, अमलीपदर, गोहरापदर, जांगडा, डुमाघाट, मटिया, खोखमा, दाबरीगुडा, भेजीपदर, कुहीमाल, बिरीघाट, शोभा, कोकडी, दबनई, जाडापदर, सरगीगुडा, झरगांव, सरईपानी, कांण्डेकेला, तेतलखुंटी, ढोढर्रा, साल्हेभाठा, मुडगेलमाल, गोलामाल, धनोरा, मुडागांव,इदागांव, बुरजाबहाल, धोबनमाल, छैलडोंगरी, गुरजीभाठा टी, देहारगुडा, गौरगांव, डेडुपदर, केकराजोर, गुढियारी, गोपालपुर, मैनपुर सहित 75 पंचायतो में गौठान निर्माण किया गया.

 

गौठान निर्माण कार्य में मैनपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत कई ग्राम पंचायतो में विवाद की स्थिति शुरू से रही है, तहसील मुख्यालय मैनपुर के भीतर शिक्षक कालोनी के बीचों बीच गौठान निर्माण कार्य किया गया है वह भी आधा अधुरा इसकी शिकायत पुरे नगरवासियो द्वारा करने के बावजूद जबरदस्ती गलत स्थान पर गौठान निर्माण को लेकर मोहल्ले के लोगो मे भारी नराजगी देखने को मिलती है गौठान की सही स्थिति का यदि आंकलन करना है तो तहसील मुख्यालय मैनपुर में निर्माण किये गये गौठान कार्य को देखकर किया जा सकता है,क्योकि तहसील मुख्यालय मैनपुर में निर्माण कार्य में ही भारी अनियमितता बरती गई है तो दुरस्थ वंनांचल क्षेत्रो की क्या स्थिति होगी आसानी से समझा जा सकता है और तो और ग्राम भुतबेडा, गौठान निर्माण भी शुरू से भारी अनियमितता का शिकार रहा है, वही दुसरी ओर वन विभाग द्वारा भी कई गौठान का निर्माण कार्य लाखों करोडो रूपये खर्च कर किया गया हैं।

2 करोड 66 लाख रूपये की लागत से गौठान में लगाये गये है सौर पैनल

जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत गौठान निर्माण कार्य में क्रेडा विभाग द्वारा 76 स्थानों पर करोडो रूपये खर्च कर सौर पैनल लगाया गया है और मजेदार बात हो यह है कि कई स्थानों पर बगैर हेडपम्प खनन किये ही सौर पैनल लगा दिया गया है, क्रेेडा विभाग के सबइंजीनियर अशोक कुमार ने बताया कि मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के गौठानो में 76 स्थानों पर सौर पैनल 02 करोड 66 लाख रूपये खर्च कर लगाया गया है, उन्होने बताया कि कई जगह सौर पैनल के उपकरण चोरी होने की शिकायत मिल रही है।

गौठानो में शुरू से पानी और चारा की समस्या आम रही

मैनपुर ब्लॉक में निर्माण किये गये अधिकांश गौठानो में निर्माण के बाद आज तक कभी भी चारा और पानी की व्यवस्था नही किया गया और तो और गौठनो में कई निर्माण कार्य आज भी अधुरे पडे हुए है जिसकी निष्पक्ष जांच किया तो चौकाने वाले तथ्य सामने आयेंगे।

पूर्व विधायक मामले की जांच की मांग करेंगे

बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गौठान निर्माण कार्य के नाम पर पूर्व सरकार और संबधित अधिकारियों द्वारा जमकर अनियमितता बरती गई है मैंने खुद कई गौठानो का निरीक्षण किया था गौठानो मे पेयजल और चारा की कभी व्यवस्था नही रही श्री पुजारी ने कहा कि यदि गौठान निर्माण कार्य और गोबर खरीदी की निष्पक्ष जांच किया जाए तो भारी भ्रष्टाचार सामने आयेगें पूर्व विधायक पुजारी ने कहा कि अचार संहिता के बाद इस पुरे गौठान मामले की फाईल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौपकर भ्रष्टाचार की जांच की मांग करेंगें।

गौठानो में लगाये शासकीय सामग्रियों का सुरक्षा करने पंचायतो को निर्देश करेंगे – सीईओ

जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अंजली खलखो ने चर्चा में कहा कि गौठान निर्माण कार्य कितने लागत से किया गया है इसकी सही जानकारी फाईल देखकर ही बता पाउंगी और गौठान में शासकीय राशि विभिन्न मदों से खर्च किया गया है गौठान में सभी सामग्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए ग्राम पंचायतो को निर्देश करेंगे।

scroll to top