Close

LokSabha Election Results Live Updates: शुरूआती एक घंटे में रुझानों में एनडीए को बहुमत,देखें कौन किस सीट से चल रहे हैं आगे

नेशनल न्यूज़। लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।

-अधीर रंजन चौधरी आगे चल रहे हैं।
-छिंदवाड़ा से भाजपा के बंटी साहू आगे चल रहे हैं।
-बुरहानपुर से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी आगे चल रहे हैं।

Lok Sabha Election Counting Live: गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे
-मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं।
-जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला पीछे चल रहे हैं।
-विदिशा सीट से शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं।
-यूपी की सुल्तानपुर सीट पर भाजपा की मेनका गांधी आगे चल रही हैं।

Lok Sabha Election Live Result: बंगाल में भाजपा-टीएमसी में कड़ी टक्कर
-बंगाल में भाजपा और टीएमसी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भजापा 17 और टीएमसी 18 सीटों पर आगे चल रही है।
-चंदौली से भाजपा के महेंद्र नाथ पांडेय आगे चल रहे हैं।
-नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज आगे।
-बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय पवन सिंह पीछे हो गए हैं।

Lok Sabha Election 2024 Result Live: रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब
-गौतमबुद्धनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब पहुंच गई है।
-पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती आगे।
-बंदायू से सपा के आदित्य यादव आगे चल रहे हैं।
-हैदराबाद से भाजपा की माधवी लता पीछे चल रही हैं।

Lok Sabha Election 2024 Result Live: कन्नौज से अखिलेश यादव आगे
-आसनसोल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा आगे चल रहे हैं।
-कन्नौज से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।
-कल्याण सीट से सीएम शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे आगे चल रहे हैं।

Election Results Live: वाराणसी से पीएम मोदी आगे
-उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री आगे चल रहे हैं।
-चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024: तिरुवनंतपुरम से थरूर पीछे
-केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के शशि थरूर पीछे चल रहे हैं।
-शुरुआती बढ़त के बाद बारामती सीट से सुप्रिया सुले पीछे हो गई हैं।
-डिब्रूगढ़ सीट से केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल आगे चल रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024 Result Live: गांधीनगर से अमित शाह आगे
-गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे हैं।
-आगरा से भाजपा के एसपी सिंह बघेल आगे।
-भाजपा नेता मोदी, शिवराज, गडकरी, रूडी आगे चल रहे हैं।

Election Results Live: दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे
-दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
-काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा पीछे चल रहे हैं।
-एनडीए 115, INDIA गठबंधन 57 सीटों पर आगे चल रहा है।

scroll to top