Close

लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे नरेंद्र मोदी, तीसरी बार PM पद की शपथ से पहले लिया आशीर्वाद

दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया है। एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद नरेंद्र मोदी सेंट्रल हॉल से सीधे भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे। मोदी ने उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया व कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्‍होंने वरि‍ष्‍ठ भाजपा नेता को गुलदस्‍ता भेंट किया। वहां आडवाणी की बेटी प्रतिभा भी मौजूद थीं। आडवाणी से मुलाकात के बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष जोशी के आवास पर गए। मोदी ने इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।

9 जून को ले सकते हैं पीएम पद की शपथ
नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर केन्द्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया। बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, तेलुगु देशम पार्टी, जनता दल (यू) तथा गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं ने मुर्मु को केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करने सेे संबंधित पत्र सौंपा। संभावना है कि राष्ट्रपति मोदी को सरकार बनाने के लिए आज शाम तक निमंत्रण पत्र दे सकती हैं। मोदी तथा नई मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्यों के रविवार शाम को शपथ लेने की संभावना है। इसके साथ ही मोदी लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है।

 

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गहन सुरक्षा घेरे में दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी अब 9 जून को होने वाले तीसरे कार्यकाल के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाई-प्रोफाइल शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक सुरक्षा अभियान के लिए तैयार हो रही है। पिछले साल जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान देखे गए उपायों की तरह, शहर अब देश भर की खुफिया एजेंसियों और सशस्त्र बलों द्वारा समन्वित जमीन से हवा में निगरानी के साथ एक किला बनने के लिए तैयार है। यदि सूत्रों पर विश्वास किया जाए, तो मध्य दिल्ली को सुरक्षित करने के लिए उन्नत घुसपैठ चेतावनी प्रणालियों से लेकर गुप्त स्नाइपर्स तक हर संभव संसाधन को लागू किया जाता है, जिसे अधिकारियों ने संभावित “सुरक्षा दुःस्वप्न” के रूप में वर्णित किया है।

भाजपा को 240 सीटें मिली
पिछले दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 293 सीटें मिली हैं। राजग की सीटों की संख्या बहुमत के जादुई आंकड़े से अधिक है।

 

scroll to top