Close

आज का इतिहास 11 जुलाई : विश्व में आज के दिन जनसंख्या दिवस मनाया जाता है

विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य वैश्विक जनसंख्या रुझानों और उनके प्रभावों पर ध्यान आकर्षित करना है। यह दिन सतत विकास को बढ़ावा देने और जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। और साथ ही यह दिन मानवता के लिए समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सहयोग और कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता की याद दिलाता है। आज के इस लेख में हम आपको 11 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 11 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

11 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास
1630- कोलकाता आई पहली विदेशी महिला बेगम रेजाबीबेह सूकिएस का निधन 11 जुलाई 1630 को हुआ।
1857- भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का जन्म 11 जुलाई 1857 को हुआ।
1902- भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का जन्म 11 जुलाई 1902 को हुआ।
1957- मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन 11 जुलाई 1957 को हुआ।
1960- भारतीय फिल्म अभिनेता कुमार गौरव का जन्म 11 जुलाई 1960 को हुआ।
2003- भारतीय लेखक भीष्म साहनी का निधन 11 जुलाई 2003 को हुआ।
2011- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का निधन 11 जुलाई 2011 को हुआ।
2003- 11 जुलाई 2003 को लाहौर में ‘दोस्ती बस’और दिल्ली से ‘सदा-ए-सरहद’बस का परिचालन शुरु हुआ।
2006- भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी और देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में 11 जुलाई 2006 को उपनगरीय रेलवे पर कुल 11 मिनट में सात बम विस्फोट हुए। ये बम पश्चिम रेलवे के मुंबई डिवीजन के वेस्टर्न लाइन उपनगरीय खंड पर चलने वाली ट्रेनों में प्रेशर कुकर में रखे गए थे। बता दें कि इन विस्फोट में मारे जाने वाले लोगों की संख्या कुल 209 थी और घायल हुए लोगों की संख्या 700 से अधिक थी।

scroll to top