Close

उपमुख्यमंत्री अरुण साव कोपरा नगर पंचायत के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल

० कोपरा के लिए 50 लाख तथा राजिम नगर के लिए 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की

गरियाबंद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव सोमवार को गरियाबंद जिले के कोपरा नगर पंचायत में आयोजित संचालन समिति के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री साव ने सभी सदस्यों को बधाई देते उन्हें नगर के विकास के लिए मेहनत काम करने की अपील की। मौके पर उप मुख्यमंत्री साव ने कोपरा नगर पंचायत के विकास के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इसके अलावा राजिम नगर पंचायत के विकास के लिए भी 2 करोड़ रुपए की घोषणा की। चौसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण शाह ने कहा कि कोबरा ग्राम पंचायत से शहर बन चुका है यहां शहर की तर्ज में ही विकास होगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणा करती थी भाजपा ने कोपरा को नगर पंचायत के रूप में अमल में लाया है इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत के विकास के लिए 50 लख रुपए की घोषणा करते हुए कहा कि कोपरा नगर पंचायत भी अन्य शहरों के तुलना में तेजी से विकास करें ऐसी हमारी मंशा है। शहर के अनुरूप इसे विकसित करने में हम पूरा प्रयास करेंगे। आने वाले समय में कोपरा का सुव्यवस्थित और सुसज्जित नजर आएगा। इस दौरान उन्होंने संचालन समिति को भी कोपरा के शहर के रूप में विकास के लिए बेहतर काम करने की समझाइए। इस अवसर पर कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी मौजूद था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण  ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद हर दिशा में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए सरकार कर्तव्य बंद होकर काम कर रही। कहां गई भाजपा की सरकार आने के बाद हमने आम जनता से किया सभी वादों को पूरा किया है चाहे किसानों को 2 साल का बोनस हो या 3100 में धान की खरीदी या फिर महिलाओं को ₹1000 मासिक देने का वादा हो भाजपा ने इसे पूरा किया है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में गरियाबंद भी राज्य शासन के प्राथमिकता में है। धार्मिक और प्राकृतिक वातावरण से परिपूर्ण गरियाबंद के विकास के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साहब ने कृषि विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग मछली पालन विभाग सहित अन्य कई विभागों के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं सामग्री का वितरण भी किया। उन्होंने जिला प्रशासन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने और आम जनता को लाभान्वित करने के निर्देश भी मौके पर दिए। इसके पहले कोबरा पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साहब का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत कोपरा के लोगों ने वर्षों से नगर पंचायत का सपना देखा था कांग्रेस तो घोषणा करके भूल गई थी लेकिन भाजपा कब्र को नगर पंचायत के रूप में दर्ज भी दिया और इसे अस्तित्व में भी लाया है। कोबरा नगर पंचायत जिले के अन्य नगर पंचायत के समान ही सुव्यवस्थित और सुसज्जित होगी इसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। विधायक साहू ने कहा कि विधानसभा लोकसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला है इसे बदले हम विकास की सौगात देंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम को पूर्व सांसद चंदूलाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिप सदस्य चंद्रशेखर साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, अजय रोहरा, सागर मयाणी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति थे।

scroll to top