Close

आज का इतिहास 24 जुलाई : 2000 में आज ही के दिन शतरंज की पहली भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर बनी थीं एस. विजयलक्ष्मी

24 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1793 में आज ही के दिन फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया था। 1870 में 24 जुलाई को ही अमेरिका में रेल सेवा की शुरुआत हुई थी।

1969 में आज ही के दिन अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा था। 1999 में 24 जुलाई को ही अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ था। 2000 में आज ही के दिन एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर बनी थीं।

24 जुलाई का इतिहास (24 July Ka Itihas) इस प्रकार हैः
2004 मेें आज ही के दिन इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए 7 वीजा काॅल सेंटर शुरू करने का फैसला लिया था।
2000 में 24 जुलाई को ही एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं थीं।
1999 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ था।
1982 में 24 जुलाई को ही जापान के नागासाकी में भारी बारिश से पुल ढहने से 299 लोगों की जान चली गई थी।
1969 में 24 जुलाई को ही अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा था।
1944 में आज ही के दिन 300 लड़ाकू विमानों ने जर्मनी पर बम गिराए थे।
1932 में 24 जुलाई को ही रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई थी।
1870 में आज ही के दिन अमेरिका में रेल सेवा की शुरुआत हुई थी।
1823 में 24 जुलाई को ही चिली में दास प्रथा को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया था।
1793 में आज ही के दिन फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया था।
1758 में आज ही के दिन अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए थे।
1132 में आज ही के दिन एलीफ के रानफुल द्वितीय और सिसिली के रोजर द्वितीय के बीच नोसेरा की लड़ाई हुई थी।

24 जुलाई का इतिहास (24 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1985 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी का जन्म हुआ था।
1945 में आज ही के दिन ‘विप्रो कॉर्पोरेशन’ के अध्यक्ष अज़ीम प्रेमजी का जन्म हुआ था।
1935 में 24 जुलाई के दिन ही 12वीं लोकसभा के सदस्य रामपाल उपाध्याय का जन्म हुआ था।
1928 में आज ही के दिन गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का जन्म हुआ था।
1924 में 24 जुलाई के दिन ही उर्दू के सुप्रसिद्ध शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म हुआ था।
1911 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ था।
1802 में 24 जुलाई के दिन ही फ्रांसीसी राइटर एलेक्जेन्डर डयूमा का जन्म हुआ था।

24 जुलाई को हुए निधन
2017 में आज ही के दिन भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद यशपाल का निधन हुआ था।
1939 में आज ही के दिन असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का निधन हुआ था।

24 जुलाई के प्रमुुख उत्सव
आयकर दिवस।

scroll to top