#प्रदेश

मुदित कुमार को भारत सरकार में मिली जिम्मेदारी, तीन साल का होगा कार्यकाल

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व वन बल प्रमुख मुदित कुमार सिंह को भारत सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। मुदित कुमार को भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग में पुनर्वास कार्य की निगरानी के गठित राष्ट्रीय समिति में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया गया है।



मुदित कुमार का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। 1984 बैच के आईएफएस मुदित कुमार सिंह रमन सिंह सरकार में छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख थे। मुदित कुमार लंबे समय तक वन विभाग में लैंड मैनेजमेंट विभाग भी संभाला।