Close

प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे आईएएस अमित कटारिया, की ज्वाइन

रायपुर। प्रतिनियुक्ति पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अफसरों का वापस लौटना शुरू हो गया है। बीते आठ महीनों में चार आईएएस अफसर राज्य लौट चुके हैं। इनमें एसीएस रिचा शर्मा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सचिव अविनाश चंपावत, रितु सेन शामिल हैं। जबकि सुबोध सिंह और एलेक्स पॉल मेनन भी जल्द छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं। इससे पहले आज अपना टर्म पूरा कर 2004 बैच के आईएएस अमित कटारिया छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। उन्होंने ज्वाइनिंग भी कर ली है।

ज्वाइनिंग के बाद अमित कटारिया ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक IAS डॉ रोहित यादव और IAS रजत कुमार भी जल्द ज्वाइन करने वाला है। 2005 बैच के IAS रजत कुमार 5 सितंबर को ज्वाइन कर लेंगे, वहीं 2002 बैच के रोहित यादव की ज्वाइनिंग के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

आपको बता दें कि 2004 बैच के IAS अमित कटारिया 2017 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये थे। वहीं रोहित यादव 2018 और रजत कुमार 2019 में डिप्टेशन पर गये थे। एक महीने के भीतर तीन सचिव स्तर के अफसरों के वापस लौटने के बाद राज्य में सेकरेट्री लेवल का टोटा खत्म हो जायेगा, वहीं कई अफसरों का बोझ भी हल्का हो जायेगा। माना जा रहा है कि तीनों अफसरों की वापसकी के बाद जल्द ही प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। तीनों अफसरों केंद्र में अच्छे पोजिशन में रहे हैं, लिहाजा उम्मीद है कि सभी को राज्य वापस लौटने में अच्छी पोस्टिंग मिल सकती है।

 

scroll to top