मेडिकल कॉलेज के MBSS के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, हॉस्टल में लगा ली फांसी

कोरबा। कोरबा मेडिकल कॉलेज में MBSS के फर्स्ट ईयर के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक का बैकलॉग्स के कारण तनाव में था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम हिमांशु कश्यप (24) है। वह बिलासपुर का रहने वाला था।
वह अपने साथी पुष्प राज के साथ हॉस्टल के कमरा नंबर ए/13 में रहता था। उसने कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर लोहे के एंगल से लटक गया। परिजनों के आते तक कमरे को सील कर दिया गया है। दरअसल, शनिवार को दोपहर 11 से 2 बजे तक फार्माकोलॉजी सब्जेक्ट का एग्जाम था। परीक्षा से पहले हिमांशु ने पास की दुकान से रस्सी खरीदी, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई। जब वह परीक्षा में नहीं पहुंचा, तब खोजबीन की गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर लोहे के एंगल से हिमांशु की लाश लटकी मिली। जिसके बाद तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। साथ ही परिजनों को सूचना किया गया।