#प्रदेश

अभियंता दिवस: डॉ. विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती पर होगा विशेष समारोह

Advertisement Carousel

रायपुर। संयुक्त अभियंता आयोजन समिति ने इस वर्ष भी महान अभियंता और भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती को अभियंता दिवस समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 15 सितंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा।



संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के प्रभारी इंजी. पीके खरे ने बताया कि समारोह की शुरुआत सिविल लाइन स्थित विश्वेश्वरैया चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इस अवसर पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभियंताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
इस वर्ष का इंजीनियर ऑफ द ईयर-2025 सम्मान प्रेक्टिसिंग इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार पिछले 26 वर्षों से दिया जा रहा है। इच्छुक अभियंता अपनी प्रविष्टियां 11 सितंबर, 2025 तक इंजी. योगेश शर्मा (मोबाइल: 9425207858) को भेज सकते हैं। प्रविष्टियां ईमेल के माध्यम से भी भेजी जा सकती हैं।
समारोह का दूसरा सत्र शाम 7:00 बजे होटल बेबीलॉन कैपिटल, जीई रोड, रायपुर में होगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय, अर्द्धशासकीय विभागों, निजी उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों से 1000 से अधिक अभियंताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजन समिति ने सभी अभियंताओं से इस महत्वपूर्ण समारोह को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।