Close

आज का इतिहास 8 अक्टूबर : आज के दिन 8 अक्टूबर 1932 से भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है

भारत में प्रति वर्ष 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायु सेना दिवस के रूप में की गई थी जबकि इस वर्ष भारतीय वायु सेना की 90 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। बता दें कि भारतीय वायु सेना दिवस प्रत्येक वर्ष हिंडन एयरपोर्ट, गायिजाबाद में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जिसमें की लड़ाकू विमान अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं।

 

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 8 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

8 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of October 8)

1962 – भारतीय फिल्म अभिनेता राज कुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1962 को हुआ था।
1936 – आधुनिक हिंदुस्तानी साहित्य के लिए प्रसिद्ध भारतीय लेखक मुंशी प्रेमचंद का निधन 8 अक्टूबर 1936 को हुआ था।
1963- चिलाकलापुडी सीता राम अंजनयुलु एक भारतीय फिल्म विधि अभिनेता थे, और तेलुगु और तेलुगु थिएटर में अपने काम के लिए जाने जाते थे। इनकी मृत्यु 8 अक्टूबर 1963 को हुई थी।
1970- भारतीय फिल्म निर्माता और डिजाइनर गौरी खान का जन्म 8 अक्टूबर 1970 को हुआ था।
1971- भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता निगेल बैरी की मौत 8 अक्टूबर 1971 को हुई थी।
1973 – भारतीय कन्नड़ फिल्म निर्देशक, गीतकार, निर्माता और पटकथा लेखक योगराज भट का जन्म 8 अक्टूबर 1973 को हुआ था।
1977 – भारतीय फिल्म अभिनेत्री, निर्माता और टेलीविजन प्रस्तोता लक्ष्मी मांचू का जन्म 8 अक्टूबर 1977 को हुआ थाय। लक्ष्मी मांचू तेलुगु सिनेमा में सहायक भूमिकाएं करने के लिए जानी जाती हैं।
1979 – जयप्रकाश नारायण एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, समाजवादी और राजनीतिक नेता थे। जिन्होंने अपनी अंतिम सांस 8 अक्टूबर 1979 को ली थी।
1980 – भारतीय फिल्म अभिनेता राजेश शर्मा जो हिंदी और बंगाली फिल्मों में अभिनय करते हैं। इनका जन्म 8 अक्टूबर 1980 को हुआ था।
1981 – भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन प्रस्तोता मोना सिंह का जन्म 8 अक्टूबर 1981 को हुआ था।
1981 – भारतीय निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता मारुति दसारी जो तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। इनका जन्म 8 अक्टूबर 1981 को हुआ था।
1985 – भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री समीक्षा का जन्म 8 अक्टूबर 1985 को हुआ था।
1989 – भारतीय फिल्म अभिनेत्री अर्चना शास्त्री जो तेलुगु सिनेमा, तमिल सिनेमा और कन्नड़ सिनेमा में काम कर रही हैं। इनका जन्म 8 अक्टूबर 1989 को हुआ था।
2005- 8 अक्टूबर 2005 को कश्मीर भूकंप 03:50 यूटीसी पर उत्तरी दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों में आया था।
2012- भारतीय राजनीतिज्ञ नवल किशोर शर्मा, जिन्होंने गुजरात के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। इनका देहांत 8 अक्टूबर 2012 को हुआ था।

scroll to top