#प्रदेश

LIVE शपथ ग्रहण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बनाए गए डिप्टी सीएम

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमत्री विष्णुदेव साय ने आज पीएम मोदी और अन्य दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई। अरुण साव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। अरुण साव साल 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे। वहीं, इस बार लोरमी विधानसभा से टिकट गया टिकट दिया गया था, जहां साव ने जीत हासिल की।



विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। कवर्धा विधायक विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद नगर में फटाखे फूट रहे है। दिवाली जैसा माहौल बन गया है। विजय शर्मा ने हाल में हुए चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर को 40 हजार वोटों से हराया था।