#प्रदेश

बड़ी खबर : DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सलियों की लगी गोली

Advertisement Carousel

सुकमा। प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में माओवादियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली जवानों व ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच DRG और बटालियन के जवानों के बीच नक्सलियों के मुठभेड़ की घटना सामने आई है।



खबर है कि मुठभेड़ में 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगी है। इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों की सामग्री भी बरामद की है। दरअसल, नक्सलियों सुकमा जिले में कैंप लगाया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद नक्सलियों और जवानों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगने की खबर है।