Close

आज का इतिहास 2 जून : 1987 में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का हुआ था जन्म, 1988 में अभिनेता राज कपूर का हुआ था निधन

० गुगलिएलमो मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन आज ही के दिन 1896 में दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
० एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री आज ही के दिन 1909 में चुने गए।
० ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का जन्म 2 जून 1930 में हुआ।
० आज ही के दिन 1947 में लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
० प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अनंत गीते का जन्म 2 जून 1951 में हुआ।
० ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की आज ही के दिन 1953 में ताजपोशी हुई।
० भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी ‘इन्फ़ोसिस’ के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक नन्दन नीलेकणी का जन्म 2 जून 1955 में हुआ।
० भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक मणि रत्नम का जन्म 2 जून 1956 को चेन्नई के मदुरै में हुआ था।
० भाजपा कार्यकर्ता और पेशे एक डॉक्टर तमिलिसाइ सौंदराराजन का जन्म 2 जून 1961 को नागरकोइल, कन्याकुमारी जिले में हुआ था।
० अमेरिका ने आज ही के दिन 1966 में अपने पहले ही प्रयास में चांद पर अंतरिक्षयान उतारा।
० माली ने अपना संविधान 2 जून 1974 में अपनाया।
० ‘पद्मभूषण’ से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का निधन 2 जून 1978 में हुआ।
० तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी डोला बनर्जी का जन्म 2 जून 1980 में हुआ।
० भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास का निधन 2 जून 1984 में हुआ।
० बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 में हुआ।
० भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता राज कपूर का निधन 2 जून 1988 में हुआ।
० समाज सुधारक, दार्शनिक और अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य का निधन 2 जून 1990 में हरिद्वार, भारत में हुई।
० उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश 2 जून 1996 को बना।
० दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति, भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत 2 जून 1999 में हुई।
० म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ 2003 में आज ही के दिन बन्द हुआ।
० आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स 2 जून 2004 को बनीं।
० आज ही के दिन 2005 में भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन 2005 में समाप्त हुई।
० अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर 2 जून 2006 को प्रतिबंध लगाया।
० फ़ैशन गुरु इवेसां लॉरेन का निधन 2 जून 2008 में हुआ।
० ई-कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण से 2 जून 2011 को यूरोप में 20 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 1600 से अधिक लोग बीमार हो गए।
० भारत सरकार ने 2 जून 2011 को शहरी क्षेत्रों में झुग्गी झोपडियों से मुक्ति दिलाने और गरीबों को अपने घर का सपना पूरा कराने में सहायता के लिए राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को मंजूरी दी।
० 2012 में आज ही के दिन मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
० 2014 में आज ही के दिन तेलंगाना भारत का 29 राज्य बने।

scroll to top