मुस्तैदी से तैनात सचिव सड़कों के मवेशियों को पहुंचा रहे गौठान में

० नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग के आवारा मवेशियों को रोका छेका अभियान चलाकर फसलों की जा रही सुरक्षा
० जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल कर रही सतत मॉनिटरिंग
जांजगीर चांपा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल के निर्देश एवं लगातार की जा रही मॉनिटरिंग के बाद नेशनल हाईवे, मुख्य मार्गो पर विचरण करने वाले मवेशियों को ग्राम पंचायत के सचिवो एवं टीम के द्वारा हटाकर उन्हें गौठान में पहुंचाया जा रहा है। रोका छेका के माध्यम से एक ओर फसलों को नुकसान होने से बचाया जा रहा है तो दूसरी ओर मवेशियों और वाहन चालकों के बीच होने वाली दुर्घटना की संभावना को कम किया जा रहा है।
जिला पंचायत सीईओ द्वारा सतत रूप से जनपद पंचायत स्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों, गौठान नोडल अधिकारी सहित बैठक ले रही है साथ ही गौठान का निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने गौठान समिति, पशुपालकों की बैठक लेने के निर्देश सचिवों को दिए गए हैं, जिसका असर दिखने लगा है। सतत रूप से मुख्य मार्ग, नेशनल हाईवे पर बैठने वाले एवं विचरण करने वाले मवेशियों को रोका छेका अभियान के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार की रात को तिलई, अमरताल गौठान के नजदीक सड़क पर अभियान चलाया गया और पशुओं को हटाया गया। तो वही शनिवार को सुबह से ही अमला अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत तिलई, अमरताल, खटोला, पकरिया झूलन, मुरलीडीह, रसेडा परसाहीबाना, जनपद पंचायत बलौदा की करमंदी, पहरीया, उच्चभिट्टी, चारपारा के मुख्य मार्ग से मवेशियों को हटाकर गौठान में पहुंचा गया। इसके अलावा जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत गौठान पीथमपुर, सलखन, अमोदा, सुकली, पेंड्री ज, कनई, खोखरा, जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत गौठान तालदेवरी, हथनेवरा, पामगढ़ की ग्राम पंचायत गौठान पामगढ़ सहित मुख्य मार्ग एवं एनएच के नजदीक की गौठान में पशुओं को पहुंचाया गया।