#प्रदेश

बड़ी खबर : 21 अगस्त से हड़ताल कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने ख़त्म की हड़ताल

Advertisement Carousel

रायपुर। सीएम के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर ली. मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई. बता दें कि 21 अगस्त से हड़ताल पर थे. स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया था।



आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा है कि अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा गई है। स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से इलाज के लिए अस्पताल में भटक रहे मरीज। कांग्रेस सरकार पर प्रभाव नहीं पड़ रहा है, कांग्रेसी चुनावी प्रचार में जुटे हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में किया वादा एक भी पूरा नहीं हुआ। लाखों अनियमित कर्मचारियों के साथ भी कांग्रेस सरकार ने धोखा दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने मजबूर किया गया है।